Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk

Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • LinkedIn

Recent Posts

  • Jharkhand SIR Schedule Extended: Final Voter List on November 30 | SIR 2026
    by abua news jharkhand
    October 8, 2026
  • झारखंड में SIR-2026 का शेड्यूल बदला, अब 30 नवंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची
    by Team Abua
    October 8, 2026
  • CM Hemant Soren’s Mother Rupi Soren: Heartfelt Tribute 🙏 #RupiSoren #Jharkhand #OmShanti
    by abua news jharkhand
    October 8, 2026
  • नहीं रहे नाना पाटेकर: भारतीय सिनेमा ने खोया अभिनय का दमदार और बेबाक चेहरा
    by Team Abua
    October 8, 2026
  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk
Buy Now
Close

Search

Uncategorized

झारखंड के हर बूथ पर 10 अक्टूबर को लगेगा मेगा हेल्प डेस्क, SIR में छूटे मतदाताओं का जुड़ेगा नाम

By Team Abua
October 6, 2026 2 Min Read
0
Share This Post

Mega Help Desks at Every Jharkhand Polling Booth on October 10 to Enrol Voters Left Out During SIR

नो-मैपिंग, दस्तावेज की कमी और मतदाता सूची की त्रुटियों से जुड़े मामलों में मिलेगी सहायता; बुजुर्गों, दिव्यांगों, प्रवासियों और ट्रांसजेंडर मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था

रांची: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के दौरान मतदाता सूची से छूटे और आवश्यक दस्तावेज के अभाव में अटके मतदाताओं को बड़ी राहत मिलने वाली है। राज्यभर के सभी मतदान केंद्रों पर 10 अक्टूबर को मेगा हेल्प डेस्क कैंप लगाया जाएगा। यहां पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, त्रुटियों में सुधार कराने और आवश्यक दस्तावेज जमा करने में सहायता दी जाएगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को शिविर की तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया है। कैंप में नो-मैपिंग और अन्य त्रुटियों वाले मामलों के साथ ही 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं, ड्राफ्ट मतदाता सूची से छूटे प्रवासी मतदाताओं तथा नाम, पता या अन्य विवरण में संशोधन चाहने वाले लोगों की मदद की जाएगी।

दस्तावेज नहीं होने पर भी मिलेगा अवसर

जिन मतदाताओं के पास अपना नाम, जन्मस्थान अथवा माता-पिता के भारत में जन्मस्थान से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं, उनके लिए विशेष व्यवस्था की गई है। पात्र युवाओं और छूटे मतदाताओं से फॉर्म-6 भरवाया जाएगा। मतदाता सूची में नाम, पता अथवा अन्य विवरण गलत होने पर फॉर्म-8 के माध्यम से सुधार कराया जाएगा।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रक्रिया आसान

60 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे बुजुर्ग, जिनके पास आवश्यक दस्तावेज नहीं हैं, उनके वयस्क बच्चों द्वारा सादे कागज पर दिए गए घोषणा-पत्र के आधार पर फॉर्म-6 स्वीकार किया जा सकता है। वृद्ध, बीमार, दिव्यांग और आर्थिक रूप से कमजोर मतदाताओं की सहायता के लिए स्वयंसेवकों को भी लगाया जाएगा।

ट्रांसजेंडर मतदाताओं के लिए विशेष प्रावधान

ट्रांसजेंडर समुदाय के पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी प्रमाणपत्र या पहचानपत्र के आधार पर सत्यापन किया जाएगा। दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में गुरु द्वारा दिए गए घोषणा-पत्र के आधार पर आवेदन पर विचार किया जा सकेगा।

वृद्धाश्रम और शक्ति सदन तक पहुंचेंगे बीएलओ

वृद्धाश्रम में रहने वाले निराश्रित बुजुर्गों के लिए वृद्धाश्रम या संबंधित गैर-सरकारी संस्था का प्रमाणपत्र मान्य होगा, जिस पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी का प्रतिहस्ताक्षर आवश्यक होगा। ऐसे बुजुर्ग वृद्धाश्रम के पते पर मतदाता के रूप में पंजीकरण करा सकेंगे।

इसी प्रकार शक्ति सदनों में रहने वाली निराश्रित महिलाओं के सत्यापन के लिए बीएलओ स्वयं संबंधित स्थल पर पहुंचेंगे। आवश्यक दस्तावेज नहीं होने पर शक्ति सदन या संबंधित संस्था के प्रमाणपत्र के आधार पर नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।

निर्वाचन कार्यालय ने पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे 10 अक्टूबर को अपने मतदान केंद्र पर आयोजित मेगा हेल्प डेस्क कैंप में पहुंचकर मतदाता सूची से संबंधित समस्याओं का समाधान कराएं।

    Tags:

    #jharkhand newsJHARKHANDjharkhandnewslatestnewsSIR
    Author

    Team Abua

    Follow Me
    Other Articles
    Previous

    Jharkhand to Set Up Mega Help Desks at Every Polling Booth on Oct, 10 for Voters Left Out During SIR

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से रांची जिला दुर्गा पूजा समिति एवं रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार मुलाकात।
    Next

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से रांची जिला दुर्गा पूजा समिति एवं रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार मुलाकात।

    No Comment! Be the first one.

      Leave a Reply Cancel reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      Recent Posts

      • Jharkhand SIR Schedule Extended: Final Voter List on November 30 | SIR 2026
        by abua news jharkhand
        October 8, 2026
      • Nostradamus Predictions
        विश्व युद्ध सहित 6 हज़ार से भी अधिक भविष्यवाणी करने वाले इस व्यक्ति की 2023 में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी को जानिये
        by abua news jharkhand
        September 20, 2022
      • jharkhand congress
        एकबार फिर राहुल गाँधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की समर्थन की राह पर झारखंड कांग्रेस
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022
      • sbi recruitment 2022
        SBI लाया बम्पर बहाली : 5000 से अधिक जूनियर एसोसिएट पदों के लिए जल्दी करें आवेदन
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022

      Search...

      Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

      • Facebook
      • X
      • Instagram
      • LinkedIn

      Latest Posts

      • Jharkhand SIR Schedule Extended: Final Voter List on November 30 | SIR 2026
      • झारखंड में SIR-2026 का शेड्यूल बदला, अब 30 नवंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची
      • CM Hemant Soren’s Mother Rupi Soren: Heartfelt Tribute 🙏 #RupiSoren #Jharkhand #OmShanti
      • नहीं रहे नाना पाटेकर: भारतीय सिनेमा ने खोया अभिनय का दमदार और बेबाक चेहरा
      • Rupi Soren’s Last Rites to Be Held in Nemra Today; Hemant Soren and Family to Bid Farewell #news

      Pages

      • About
      • Contact
      • Stories
      • Typography
      • Terms and conditions

      Contact

      Phone

      +91 91556 65558

      Email

      abjnewsbhrjhk@gmail.com

      Location

      Latma, Ranchi, India, 834003

      Copyright 2026 — Abua News Jharkhand. All rights reserved. Abua Media LLP