Wednesday, November 25, 2026
19.5 C
Jharkhand

ऑनलाइन शॉपिंग में ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी जैसे तरीके! 94% प्लेटफॉर्म पर मिले डार्क पैटर्न, सर्वे में खुलासा…

Share This Post

New Delhi: देश में ऑनलाइन खरीदारी और डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए चिंताजनक खबर है। उपभोक्ता मंच लोकलसर्किल्स के एक सर्वेक्षण में सामने आया है कि देश के 94 प्रतिशत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अब भी ग्राहकों को गुमराह करने वाले तरीके अपना रहे हैं। सर्वेक्षण में 45 क्षेत्रों से जुड़े 354 ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का अध्ययन किया गया। इनमें से 334 प्लेटफॉर्म पर ग्राहकों को प्रभावित करने वाले भ्रामक तरीके पाए गए, जबकि केवल 20 प्लेटफॉर्म ऐसे मिले, जहां इस तरह की कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई।

क्या होते हैं डार्क पैटर्न?

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ग्राहकों को अनचाही खरीदारी, अतिरिक्त भुगतान या सदस्यता लेने के लिए प्रेरित करने वाली रणनीतियों को ‘डार्क पैटर्न’ कहा जाता है। इन तरीकों के जरिये ग्राहकों के फैसलों को प्रभावित किया जाता है। उदाहरण के तौर पर, खरीदारी के अंतिम चरण में छिपे हुए शुल्क जोड़ना, किसी खास विकल्प को चुनने के लिए मजबूर करना और सदस्यता रद्द करने की प्रक्रिया को मुश्किल बनाना शामिल है।

237 प्लेटफॉर्म पर ग्राहकों को कार्रवाई के लिए किया गया प्रेरित

सर्वेक्षण के मुताबिक, 237 ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ऐसे तरीके पाए गए, जिनके जरिये ग्राहकों को कोई खास कार्रवाई करने के लिए प्रेरित या मजबूर किया जाता है। वहीं, 222 प्लेटफॉर्म पर खरीदारी की प्रक्रिया के दौरान धीरे-धीरे अतिरिक्त शुल्क जोड़ने की व्यवस्था मिली।

178 प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन से अलग पेशकश

अध्ययन में 178 ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन में दिखाई गई चीजों या शर्तों से अलग पेशकश करने जैसे तरीके भी सामने आए। सर्वेक्षण के ये आंकड़े बताते हैं कि ऑनलाइन खरीदारी के दौरान ग्राहकों को सतर्क रहने की जरूरत है। किसी भी भुगतान या सदस्यता से पहले सभी शर्तों और अतिरिक्त शुल्क की अच्छी तरह जांच करना जरूरी है।

    Hot this week

    Car Price Hike 2026: टाटा, हुंडई, मारुति और ऑडी ने बढ़ाए गाड़ियों के दाम..

    New Delhi: अगर आप नई कार खरीदने की योजना...

    Topics

    spot_img

    Related Articles

    Popular Categories

    spot_imgspot_img