
Gold Spot Comeback:26 साल बाद बाजार में लौटेगा गोल्ड स्पॉट! धोनी और साक्षी की तस्वीरों ने बढ़ाई पुराने सॉफ्ट ड्रिंक की चर्चा
पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हालांकि, इस बार चर्चा की वजह क्रिकेट का मैदान नहीं, बल्कि उनके हाथ में नजर आया 26 साल पुराना सॉफ्ट ड्रिंक ब्रांड गोल्ड स्पॉट (Gold Spot) है। सोशल मीडिया पर धोनी और उनकी पत्नी साक्षी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें दोनों गोल्ड स्पॉट के कैन के साथ दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद इस पुराने सॉफ्ट ड्रिंक की संभावित वापसी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
कोका-कोला की गोल्ड स्पॉट को फिर से लॉन्च करने की तैयारी
दरअसल, सॉफ्ट ड्रिंक बाजार में कभी अपनी खास पहचान बनाने वाला गोल्ड स्पॉट करीब 26 साल बाद फिर से वापसी कर सकता है। बताया जा रहा है कि कोका-कोला इस पुराने ब्रांड को दोबारा बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। धोनी और साक्षी की तस्वीरों ने इस संभावित वापसी को लेकर लोगों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि गोल्ड स्पॉट नए अंदाज में बाजार में कब दस्तक देता है।





