Hazaribagh High Security Prison: देश की चुनिंदा हाई सिक्योरिटी जेलों में शामिल होगा हजारीबाग
झारखंड के हजारीबाग में स्थित ऐतिहासिक जय प्रकाश नारायण केंद्रीय कारा जल्द ही देश के चुनिंदा हाई सिक्योरिटी जेलों में शामिल होने जा रहा है । जेल परिसर से सटी करीब 25 एकड़ भूमि पर 98 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह हाई सिक्योरिटी जेल 80 प्रतिशत से अधिक तैयार हो चुका है और जल्द ही इसे शुरू करने की योजना है ।
इस हजारीबाग हाई सिक्योरिटी जेल में झारखंड ही नहीं, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों के कुख्यात अपराधियों, गैंगस्टरों और संगठित अपराध से जुड़े बंदियों को रखा जाएगा । जेल की क्षमता 250 से 280 बंदियों की होगी ।
Hazaribagh High Security Prison: अत्याधुनिक सुरक्षा से लैस होगा जेल
इस हजारीबाग हाई सिक्योरिटी जेल में सुरक्षा के लिए अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा। यहाँ निम्नलिखित सुरक्षा उपकरण लगाए जाएंगे :
- 5G जैमर – मोबाइल संचार को अवरुद्ध करने के लिए
- इलेक्ट्रिक फेंसिंग – जेल की परिधि को सुरक्षित करने के लिए
- हाई-रिजॉल्यूशन CCTV कैमरे – 24 घंटे निगरानी के लिए
- AI आधारित सर्विलांस सिस्टम – कृत्रिम बुद्धिमत्ता से लैस निगरानी
- ड्रोन कैमरा – हवाई निगरानी के लिए
हजारीबाग हाई सिक्योरिटी जेल की सबसे खास बात यह होगी कि इसका डिजाइन पोर्ट ब्लेयर के ऐतिहासिक सेलुलर जेल की अवधारणा को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है । इसका उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी और आधुनिक बनाना है। इस जेल में कैदियों को अलग-अलग सेल में रखा जाएगा, ताकि आपसी संपर्क पूरी तरह खत्म रहे और कोई कैदी दूसरे कैदी का चेहरा तक न देख सके ।
Hazaribagh High Security Prison: जल्द होगा संचालन शुरू
हजारीबाग हाई सिक्योरिटी जेल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। जेपी केंद्रीय कारा, हजारीबाग के अधीक्षक चंद्रशेखर प्रसाद सुमन ने बताया कि अस्पताल का निर्माण भी तेजी से चल रहा है और परियोजना की प्रगति रिपोर्ट सरकार को भेज दी गई है । सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इस हजारीबाग हाई सिक्योरिटी जेल का संचालन जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
हजारीबाग हाई सिक्योरिटी जेल के अधिकांश भवनों का निर्माण पूरा हो चुका है, जिनमें शामिल हैं :
- प्रशासनिक भवन
- जेल अधीक्षक आवास
- कार्यालय
- डॉक्टर आवास
- कारापाल आवास
- सहायक कारापाल आवास
- पाकशाला
- जेल सिपाहियों के बैरक
- क्वार्टर
- वॉच टावर
- चारदीवारी
Hazaribagh High Security Prison: क्यों है खास?
हजारीबाग हाई सिक्योरिटी जेल इसलिए भी खास है क्योंकि यह देश की उन 6 हाई सिक्योरिटी जेलों में से एक है, जिन्हें केंद्र सरकार द्वारा बनाया जा रहा है । इस जेल का उद्देश्य न केवल बंदियों पर कड़ी निगरानी रखना है, बल्कि जेल अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा को भी सर्वोच्च प्राथमिकता देना है ।
हजारीबाग हाई सिक्योरिटी जेल में तकनीक, आइसोलेशन और अभेद्य सुरक्षा के साथ यह जेल आने वाले समय में हाई-रिस्क कैदियों के लिए सबसे सुरक्षित ठिकाना बनेगी ।


