आद्रा मंडल में संयुक्त रोलिंग ब्लॉक के चलते आसनसोल-आद्रा और आसनसोल-पुरुलिया रेलखंड पर असर, कई MEMU ट्रेनों की सेवाएं प्रभावित

जामताड़ा: अगर आप अगले कुछ दिनों में ट्रेन से सफर करने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में संयुक्त रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम के चलते कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। इसका असर आसनसोल-आद्रा और आसनसोल-पुरुलिया रेलखंड पर पड़ रहा है। रेलवे ने कुछ MEMU ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया है, जबकि कुछ ट्रेनों का परिचालन आंशिक रूप से किया जाएगा।
2 से 6 सितंबर तक आसनसोल-आद्रा MEMU रद्द
रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 68046/68045 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल MEMU पैसेंजर की सेवाएं 2 से 6 सितंबर तक पूरी तरह रद्द रहेंगी। वहीं, 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल MEMU पैसेंजर की सेवाएं 3, 4 और 6 सितंबर को रद्द रहेंगी।
इन ट्रेनों का आद्रा तक ही होगा परिचालन
ट्रेन संख्या 68060 आसनसोल-बराभूम MEMU का परिचालन 4 और 6 सितंबर को आद्रा तक ही किया जाएगा। इन दोनों दिनों में आद्रा से आसनसोल के बीच इस ट्रेन की सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी।
इसी तरह 68056 टाटानगर-आसनसोल MEMU का भी 4 और 6 सितंबर को आद्रा में आंशिक समापन किया जाएगा।
आद्रा-पुरुलिया रेलखंड पर भी असर
रोलिंग ब्लॉक के कारण 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल MEMU का 1, 2 और 5 सितंबर को आद्रा में आंशिक समापन और वहीं से आंशिक प्रारंभ किया जाएगा। इन तारीखों में आद्रा और पुरुलिया के बीच ट्रेन सेवा रद्द रहेगी।
यात्रियों को करना होगा शेड्यूल चेक
रेलवे के इस परिचालन बदलाव का सीधा असर इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी गई है कि स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन का रनिंग स्टेटस और संशोधित शेड्यूल जरूर जांच लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

