SIR Campaign: 22 जुलाई को BLO-BLO सुपरवाइजर की बैठक, 20 जुलाई को शहरी क्षेत्रों में विशेष कैंप, जानें क्या है लक्ष्य

0
174
Share This Post

SIR Campaign: मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में तेजी लाने के निर्देश

रांची: झारखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) प्रक्रिया को तेज करने के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों और चुनाव से जुड़े अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में 22 जुलाई को राज्यभर के सभी BLO और BLO सुपरवाइजरों की बैठक आयोजित की जाएगी।

SIR Campaign के तहत मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने समीक्षा बैठक में कहा कि प्रत्येक मतदाता तक एन्यूमरेशन फॉर्म पहुंचाना, उसे सही तरीके से भरवाना और समय पर डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करना प्राथमिकता होनी चाहिए । उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन मतदाताओं ने अब तक फॉर्म जमा नहीं किया है, उनसे जल्द संपर्क कर प्रक्रिया पूरी कराई जाए।


SIR Campaign: 1.73 करोड़ से अधिक फॉर्म का डिजिटाइजेशन पूरा

SIR Campaign के तहत बैठक में बताया गया कि राज्यभर में 1 करोड़ 73 लाख 70 हजार 620 से अधिक एन्यूमरेशन फॉर्म का डिजिटाइजेशन किया जा चुका है, जो कुल मतदाताओं का लगभग 65.64 प्रतिशत है । निर्वाचन विभाग का लक्ष्य SIR Campaign के तहत शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा करना है।

SIR Campaign में अब तक राज्य में 91.25 प्रतिशत मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं, जबकि 54.15 प्रतिशत फॉर्मों का वितरण और 40.77 प्रतिशत फॉर्मों का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है । कई विधानसभा क्षेत्रों में यह प्रगति 80 प्रतिशत से अधिक तक पहुंच चुकी है ।


SIR Campaign: 20 जुलाई को शहरी क्षेत्रों में विशेष कैंप

SIR Campaign के तहत समीक्षा के दौरान यह भी जानकारी दी गई कि शहरी मतदाताओं की सुविधा के लिए 20 जुलाई को राज्य के सभी शहरी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे । इन कैंपों में मतदाता अपना भरा हुआ एन्यूमरेशन फॉर्म जमा कर सकेंगे और आवश्यक सहायता भी प्राप्त कर सकेंगे।

SIR Campaign के तहत इस विशेष कैंप का उद्देश्य शहरी मतदाताओं को आसानी से फॉर्म जमा करने की सुविधा प्रदान करना है, ताकि SIR Campaign की प्रक्रिया को और तेज किया जा सके।


SIR Campaign: 22 जुलाई को BLO और सुपरवाइजरों की बैठक

SIR Campaign को और तेज करने के लिए 22 जुलाई को राज्यभर के सभी BLO और BLO सुपरवाइजरों की बैठक आयोजित की जाएगी । इस बैठक में SIR Campaign की प्रगति की समीक्षा की जाएगी और आगामी रणनीति तय की जाएगी।

SIR Campaign के तहत मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटना नहीं चाहिए । साथ ही अपात्र नामों की पहचान कर SIR Campaign के माध्यम से मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी और शुद्ध बनाने पर भी जोर दिया गया।


SIR Campaign: मतदाताओं से अपील

SIR Campaign के तहत निर्वाचन विभाग ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि यदि उन्होंने अब तक अपना एन्यूमरेशन फॉर्म जमा नहीं किया है, तो जल्द से जल्द संबंधित BLO या SIR Campaign के विशेष कैंप में जाकर फॉर्म जमा करें, ताकि आगामी मतदाता सूची में उनका नाम सुरक्षित बना रहे।

SIR Campaign के तहत 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन होगा, जबकि 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावा-आपत्ति प्राप्त की जायेगी। SIR Campaign के बाद 7 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी ।

Supreme Court: चुनाव आयोग संदिग्ध मतदाताओं का नाम हटा सकता है, लेकिन नागरिकता तय नहीं कर सकता, जानें क्या है नियम

Mutual Funds: SEBI ने ट्रांसमिशन प्रक्रिया को किया आसान, नॉमिनी और कानूनी उत्तराधिकारियों को मिलेगी बड़ी राहत

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here