रांची के लाइट हाउस प्रोजेक्ट में लाभुकों को मिले शेयर सर्टिफिकेट, वर्षों से लंबित प्रक्रिया हुई पूरी

0
34
Share This Post
सर्टिफिकेट वितरण के बाद लाभुकों ने जताई खुशी, सोसायटी ने परिसर को आदर्श आवासीय कॉलोनी के रूप में विकसित करने का लिया संकल्प।

रांची: राजधानी रांची स्थित लाइट हाउस प्रोजेक्ट परिसर में आयोजित एक समारोह के दौरान लाइट हाउस प्रोजेक्ट लाभुक स्टेट्स कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड के सदस्यों के बीच लंबे समय से लंबित शेयर सर्टिफिकेट का वितरण किया गया। वर्षों से लंबित इस प्रक्रिया के पूरी होने पर लाभुकों ने खुशी जाहिर की और सोसायटी की कार्यकारिणी समिति के प्रति भरोसा व्यक्त किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सोसायटी के अध्यक्ष सुधीर कुमार तिवारी ने की, जबकि संचालन सचिव कमलेश कुमार ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लाभुकों और सोसायटी के सदस्य उपस्थित रहे। समारोह के दौरान पात्र सदस्यों को औपचारिक रूप से शेयर सर्टिफिकेट सौंपे गए। सोसायटी के अध्यक्ष सुधीर कुमार तिवारी ने कहा कि शेयर सर्टिफिकेट का वितरण केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि प्रत्येक निवासी को सोसायटी का अधिकृत और जिम्मेदार सदस्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि सोसायटी का उद्देश्य परिसर में बेहतर नागरिक सुविधाएं, स्वच्छता, सुरक्षा और नियमित रखरखाव सुनिश्चित करना है।

सचिव कमलेश कुमार ने कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग और विश्वास से समिति की जिम्मेदारी पहले से अधिक बढ़ गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए परिसर के समग्र विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान यह भी घोषणा की गई कि लाइट हाउस प्रोजेक्ट को एक आदर्श आवासीय परिसर के रूप में विकसित किया जाएगा। लाभुकों ने सोसायटी के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी विकास कार्यों में सहयोग देने का विश्वास जताया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here