Note Banned: क्या 1 जुलाई से बंद हो रहे हैं 10, 20, 50, 100 के नोट? PIB Fact Check ने बताई वायरल पोस्ट की सच्चाई

0
81
Note Banned
Share This Post

Note Banned: वायरल पोस्ट में क्या दावा किया जा रहा है?

सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि 1 जुलाई 2026 से 2005 से पहले छपे ₹10, ₹20, ₹50 और ₹100 के note banned हो जाएंगे और वे कानूनी रूप से मान्य नहीं रहेंगे। इस पोस्ट में बैंक ऑफ महाराष्ट्र का लोगो लगा हुआ है और इसे RBI का आधिकारिक फैसला बताया जा रहा है

Note Banned: क्या है इस दावे की सच्चाई?

इस दावे की सच्चाई जानने के लिए जब प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक टीम ने पड़ताल की, तो यह पूरी तरह फर्जी निकला

PIB Fact Check ने क्या कहा?

PIB Fact Check ने अपने आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर इस note banned संबंधी वायरल पोस्ट को खारिज करते हुए साफ किया कि:

  • बैंक ऑफ महाराष्ट्र (@mahabank) ने ऐसा कोई note banned करने का नोटिस जारी नहीं किया है
  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) (@RBI) ने भी स्पष्ट किया है कि 2005 से पहले के नोट कानूनी रूप से पूरी तरह से मान्य हैं और उन पर note banned (प्रतिबंध) लगाने की कोई योजना नहीं है

RBI का पुराना अभियान और वायरल दावे में अंतर

यहां यह समझना भी जरूरी है कि RBI ने 2005 में नए सुरक्षा फीचर्स के साथ महात्मा गांधी सीरीज के नोट जारी किए थे। 2015 में RBI ने पुराने (2005 से पहले के) नोटों को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन उस समय भी स्पष्ट किया गया था कि ये नोट कानूनी मुद्रा (legal tender) बने रहेंगे और लोग इन्हें इस्तेमाल या बैंक में बदल सकते हैं। RBI का यही नियम आज भी लागू है, इसलिए note banned जैसी कोई बात नहीं है।

अगर 2005 से पहले के नोट वैध हैं, तो RBI ने ऐसा क्यों कहा?

RBI ने 2005 से पहले के नोटों में कम सुरक्षा फीचर्स होने के कारण उन्हें बाजार से वापस लेने की प्रक्रिया शुरू की थी। यह कदम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनाई जाने वाली एक सामान्य प्रक्रिया है, जिसमें कई सीरीज के नोटों को एक साथ चलन में नहीं रखा जाता। इसका मतलब note banned (नोटों पर प्रतिबंध) नहीं है, बल्कि उन्हें धीरे-धीरे बैंकों के जरिए बदलकर नए सुरक्षित नोट देने की प्रक्रिया है।

क्या करें अगर आपके पास 2005 से पहले के नोट हैं?

आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। 2005 से पहले के सभी note banned सर्कुलेशन से बाहर नहीं हो रहे हैं। वे पूरी तरह से वैध बने हुए हैं। आप उन्हें सामान्य लेन-देन में इस्तेमाल कर सकते हैं या अपनी सुविधा अनुसार किसी भी बैंक शाखा में जाकर उन्हें बदलवा सकते हैं

आधिकारिक जानकारी कहां से लें?

  • RBI की आधिकारिक वेबसाइटwww.rbi.org.in
  • PIB Fact Check का X हैंडल: @PIBFactCheck
  • बैंक ऑफ महाराष्ट्र का X हैंडल: @mahabank

Sidhu Kanhu Jayanti: CM Hemant Soren ने हूल दिवस पर अमर वीरों को दी श्रद्धांजलि, कहा- क्रांति की आग कभी नहीं बुझती

Dhanbad Weather: भारी बारिश का येलो अलर्ट, 40-50 KMPH की रफ्तार से चलेगी आंधी, 5 डिग्री तक गिरेगा तापमान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here