रांची में इंडियन ऑयल की नई सुविधा: अब सिर्फ 3 घंटे में मिलेगी कमर्शियल गैस सिलेंडर की डिलीवरी

0
94
Share This Post

इंडेन एक्स्ट्रालाइट सेवा शुरू। एक्सप्रेस डिलीवरी, बिना KYC नया कनेक्शन और एक्सप्रेस ग्रुप के लिए विशेष सुविधा।

रांची: राजधानी रांची के व्यावसायिक गैस उपभोक्ताओं के लिए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने बड़ी सुविधा शुरू की है। कंपनी ने इंडेन एक्स्ट्रालाइट (Indane Xtralite) सेवा लॉन्च की है, जिसके तहत 10 किलोग्राम के कंपोजिट कमर्शियल गैस सिलेंडर की बुकिंग के बाद 3 से 4 घंटे के भीतर एक्सप्रेस डिलीवरी का दावा किया गया है।

यह सुविधा पहले पुणे, गुरुग्राम, इंदौर और कोयंबटूर जैसे शहरों में उपलब्ध थी। अब इसे रांची में भी शुरू कर दिया गया है। इस योजना के तहत ग्राहकों को हल्के, सुरक्षित और पारदर्शी कंपोजिट गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे।

कोकर स्थित अदिति इंडेन से हुई शुरुआत

इस नई सेवा का शुभारंभ रांची के कोकर स्थित अदिति इंडेन एजेंसी से किया गया। कंपनी अधिकारियों की मौजूदगी में एजेंसी संचालक सिद्धार्थ शंकर ने इस सेवा की शुरुआत की।

क्या है इस सेवा की खासियत?

  • बुकिंग के 3 से 4 घंटे के भीतर एक्सप्रेस डिलीवरी
  • केवल एक्सप्रेस ग्रुप के ग्राहकों को नया कनेक्शन मिलेगा।
  • नए कनेक्शन के लिए किसी KYC की आवश्यकता नहीं होगी।
  • ग्राहकों के लिए कोई कोटा निर्धारित नहीं किया गया है।
  • हल्के और पारदर्शी कंपोजिट सिलेंडर होने से गैस का स्तर भी आसानी से देखा जा सकेगा।

कनेक्शन शुल्क कितना होगा?

वर्तमान में घरेलू एलपीजी के नए कनेक्शन के लिए उपभोक्ताओं को 4,214 रुपये देने पड़ते हैं। वहीं इंडेन एक्स्ट्रालाइट कमर्शियल गैस सिलेंडर का नया कनेक्शन लेने के लिए 4,749.50 रुपये चुकाने होंगे, जो सामान्य कनेक्शन से 535.50 रुपये अधिक है।

किन लोगों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा?

कंपनी के अनुसार, जिन व्यापारियों और छोटे व्यवसायों को नया कमर्शियल गैस कनेक्शन लेने में परेशानी हो रही थी, उनके लिए यह सेवा काफी उपयोगी साबित होगी। इंडेन एक्स्ट्रालाइट सिलेंडर फिलहाल इंडेन की एलपीजी एजेंसियों पर उपलब्ध है और इससे व्यावसायिक ग्राहकों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक गैस आपूर्ति का लाभ मिलेगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here