Wednesday, November 25, 2026
19.5 C
Jharkhand

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, गजेंद्र पटेल बने नए प्रभारी; सौरभ और निवेदिता सिंह सह-प्रभारी

Share This Post

बीजेपी ने कई राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारियों में किया फेरबदल, झारखंड के प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को यूपी की जिम्मेदारी

रांची: भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं. इसी क्रम में झारखंड भाजपा की जिम्मेदारी गजेंद्र पटेल को सौंपी गई है. उनके साथ सौरभ सिंह और निवेदिता सिंह को सह-प्रभारी बनाया गया है. पार्टी की ओर से जारी सूची में इन नियुक्तियों की जानकारी दी गई है.

झारखंड की जिम्मेदारी इन नेताओं को

भाजपा की नई सूची के अनुसार झारखंड के लिए गजेंद्र पटेल प्रदेश प्रभारी होंगे. वहीं सौरभ सिंह और निवेदिता सिंह सह-प्रभारी के तौर पर संगठन का काम देखेंगे. निवेदिता सिंह बिहार से हैं.

नई नियुक्तियों के बाद झारखंड में पार्टी के संगठनात्मक मामलों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय तथा प्रदेश स्तर की गतिविधियों से जुड़े काम में इन नेताओं की भूमिका रहेगी.

झारखंड के दो नेताओं को यूपी की जिम्मेदारी

इस फेरबदल में झारखंड भाजपा के दो नेताओं को भी दूसरे राज्य में जिम्मेदारी दी गई है. प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को उत्तर प्रदेश का सह-प्रभारी बनाया गया है. उत्तर प्रदेश के लिए विनोद तावड़े को प्रभारी नियुक्त किया गया है.

कई राज्यों में बदले प्रभारी

भाजपा ने एक साथ कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के संगठनात्मक प्रभार में बदलाव किया है. सूची में झारखंड के अलावा उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात समेत कई राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारी बदले गए हैं.

इन नियुक्तियों के साथ संबंधित राज्यों में पार्टी संगठन की जिम्मेदारियां नए प्रभारियों और सह-प्रभारियों को सौंपी गई हैं.

    Hot this week

    Car Price Hike 2026: टाटा, हुंडई, मारुति और ऑडी ने बढ़ाए गाड़ियों के दाम..

    New Delhi: अगर आप नई कार खरीदने की योजना...

    Topics

    spot_img

    Related Articles

    Popular Categories

    spot_imgspot_img