Thursday, November 26, 2026
23 C
Jharkhand

सोशल मीडिया पर मामला सामने आते ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश, प्रवासी मजदूर की वापसी और किशोर की मौत की जांच पर जोर

Share This Post

सोशल मीडिया पर मामला सामने आते ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश, प्रवासी मजदूर की वापसी और किशोर की मौत की जांच पर जोर

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया के जरिए सामने आए दो अलग-अलग मामलों पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पहला मामला दुबई में फंसे गिरिडीह के एक मजदूर का है, जबकि दूसरा देवघर में 13 वर्षीय किशोर की मौत से जुड़ा है।

दुबई में फंसे मजदूर की वापसी के लिए निर्देश

गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र के अटका गांव निवासी रामेश्वर दास के दुबई में फंसे होने की जानकारी सामने आई है। बताया गया है कि वह 6 मई को एक ठेकेदार के माध्यम से टूरिस्ट वीजा पर रोजगार की तलाश में दुबई गए थे।

परिजनों का कहना है कि दुबई पहुंचने के बाद रामेश्वर से संपर्क धीरे-धीरे कम होता गया। परिवार के मुताबिक पिछले करीब पांच दिनों से उनका मोबाइल भी बंद है। इससे परिजन उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और सरकार से उन्हें सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगा रहे हैं। सोशल मीडिया पर मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रवासी सेल, झारखंड को टैग करते हुए मामले का तत्काल संज्ञान लेने और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

देवघर में 13 साल के किशोर की मौत का मामला

दूसरा मामला देवघर में 13 वर्षीय किशोर की मौत से जुड़ा है। मृतक की बहन सुरवि केशरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि किशोर की पीट-पीटकर हत्या की गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मामले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने छोड़ दिया और परिवार को अब तक न्याय नहीं मिला है।

मृतक की बहन ने इलाके में कथित नशे के कारोबार का मुद्दा भी उठाया और पुलिस पर उचित कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।

मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में आने के बाद हेमंत सोरेन ने देवघर पुलिस, झारखंड पुलिस और देवघर के उपायुक्त को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और जांच की रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है।

दोनों मामलों में मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अब संबंधित विभाग और प्रशासन आगे की कार्रवाई में जुट गए हैं।

    Hot this week

    देशभर में बोतलबंद पानी की गुणवत्ता की जांच करेगा FSSAI, रिपोर्ट आने में लगेंगे 1-2 महीने…

    नई दिल्ली: बोतलबंद पेयजल की गुणवत्ता को लेकर भारतीय...

    न्यूजीलैंड में जीत का परचम लहराने वाली भारतीय लॉन बॉल्स टीम से मिले CM हेमंत सोरेन, खेल विकास के लिए सौंपा 10 सूत्री ज्ञापन..

    रांची: न्यूजीलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन...

    रांची में एक और आलीशान घर बनवाएंगे एमएस धोनी, सेम्बो में खरीदी करीब दो एकड़ जमीन..

    रांची: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह...

    Topics

    रांची में एक और आलीशान घर बनवाएंगे एमएस धोनी, सेम्बो में खरीदी करीब दो एकड़ जमीन..

    रांची: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह...

    IITF-2026: माटी कला के लाइव डेमो और 30% तक छूट से झारखंड पवेलियन में उमड़ रहे दर्शक..

    नई दिल्ली/रांची: भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF)-2026 के अंतिम...
    spot_img

    Related Articles

    Popular Categories

    spot_imgspot_img