आखिर कब खत्म होगी झारखण्ड में डायन प्रथा ?

0
22
DAYANPRATHA
Share This Post

RANCHI झारखण्ड के दुमका जिले से मानवता को शर्मसार करने की घटना सामने आई है। झारखण्ड में डायन जैसी कुप्रथा रुकने का नाम नहीं ले रही है। घटना रविवार रात सरायहाट क्षेत्र के एक गांव की है। मामले का संज्ञान लेते हुए जिला पुलिस ने बताया कि डायन के नाम पर तीन महिलाओं सहित चार लोगों को पर एक पोल से बांध दिया गया, लोहे की गर्म छड़ से हमला किया गया और मानव मल का सेवन करने के लिए मजबूर किया गया। घटना की जड़ आपसी संपत्ति विवाद  भी बताया जा रहा है.

पुलिस ने  मामले कि जाँच की तथा आईपीसी की धारा 448 (घर में अतिक्रमण), 341 (गलत तरीके से रोकना), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 325 (गंभीर चोट पहुंचाना), 307 (हत्या का प्रयास), 504 (सार्वजनिक शांति भंग करने के लिए उकसाना), 506 के तहत मामला दर्ज किया है। (आपराधिक धमकी), 34 (सामान्य इरादा) और साथ ही जादू टोना निवारण अधिनियम की धाराएं लगाते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here