UGC NET: सब्जी बेचने वाले माता-पिता की बेटी ने रचा इतिहास, 92.57 परसेंटाइल हासिल कर बनीं शिक्षिका
UGC NET की कठिन परीक्षा में सफलता हासिल करना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है, लेकिन जब यह सफलता सीमित संसाधनों और आर्थिक तंगी के बीच हासिल की जाए, तो उसकी प्रेरणा कई गुना बढ़ जाती है। रामगढ़ की डॉ आंचल कुमारी ने ऐसा ही कर दिखाया है। UGC NET जून 2026 की परीक्षा में उन्होंने कंप्यूटर साइंस विषय में 168 अंक और 92.57 परसेंटाइल हासिल किया है ।
UGC NET 2026: संघर्ष से मिली सफलता
डॉ आंचल कुमारी वर्तमान में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में शिक्षिका हैं । UGC NET में उनकी सफलता इसलिए भी खास है, क्योंकि उनके माता-पिता सब्जी बेचकर परिवार का खर्च चलाते हैं। पिता विनोद साहू और मां बासंती देवी ने आर्थिक तंगी के बावजूद बच्चों की पढ़ाई को हमेशा प्राथमिकता दी ।
रामगढ़ के पतरातू प्रखंड की सांकूल पंचायत की रहने वाली डॉ आंचल के अनुसार, माता-पिता के संघर्ष ने ही उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी । उनकी यह UGC NET सफलता उन सभी छात्रों के लिए एक मिसाल है जो आर्थिक परेशानियों के कारण बड़े सपने देखने से डरते हैं।
UGC NET: डीएसपीएमयू से शुरू हुआ सफलता का सफर
डॉ आंचल का अकादमिक सफर डीएसपीएमयू से ही शुरू हुआ था। उन्होंने इसी विश्वविद्यालय से BSc IT और MCA की पढ़ाई पूरी की। सत्र 2018-21 में वह विश्वविद्यालय की टॉपर बनीं और UGC NET से पहले भी उनकी एक बड़ी उपलब्धि रही है ।
बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें तत्कालीन झारखंड के राज्यपाल और वर्तमान उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के हाथों स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया था । अब UGC NET में शानदार प्रदर्शन ने उनके अकादमिक सफर में एक और मजबूत कड़ी जोड़ी है।
UGC NET जून 2026 की परीक्षा में कंप्यूटर साइंस और एप्लीकेशन के लिए सामान्य वर्ग में JRF की कटऑफ 214 अंक रही, जबकि असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 180 अंक और PhD के लिए 158 अंक की कटऑफ रही । डॉ आंचल के 168 अंक उन्हें असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए योग्य बनाते हैं।
UGC NET में पूरा परिवार बना शिक्षा का उदाहरण
डॉ आंचल की सफलता अकेली उपलब्धि नहीं है। उनके दोनों भाई अनिकेत कुमार और अभिषेक कुमार भी BSc IT में टॉपर रह चुके हैं । परिवार में शिक्षा को लेकर सकारात्मक माहौल ने तीनों भाई-बहनों को अपनी-अपनी पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन करने में मदद की।
UGC NET की तैयारी के दौरान डॉ आंचल को पति, सास-ससुर, भाइयों और शिक्षकों का पूरा सहयोग मिला । उनका कहना है कि UGC NET जैसी कठिन परीक्षा की तैयारी में परिवार और गुरुजनों का विश्वास सबसे बड़ी ताकत होती है।
UGC NET 2026 परिणाम: कितने उम्मीदवार हुए क्वालीफाई?
UGC NET जून 2026 का परिणाम 28 अगस्त 2026 को घोषित किया गया था । इस परीक्षा में कुल 7,73,806 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 6,07,151 परीक्षा में शामिल हुए । UGC NET के अनुसार, 4,241 उम्मीदवारों ने JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए क्वालीफाई किया, जबकि 45,904 असिस्टेंट प्रोफेसर और PhD एडमिशन के लिए और 97,434 केवल PhD के लिए योग्य पाए गए ।
UGC NET की यह सफलता डॉ आंचल कुमारी के लिए एक नई शुरुआत है और उनके जैसे हजारों छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं।
Toxic: यश-कियारा की फिल्म में दिखेगा रंगीन सर्कस, जानें असल जिंदगी में क्यों खाली पड़ी हैं सीटें


