झारखंड में दो दिन प्रभावित रहेगी राशन वितरण सेवा, सर्वर माइग्रेशन के कारण e-KYC भी ठप

0
38
Share This Post
खाद्य आपूर्ति विभाग ने 3 से 5 अगस्त तक लिया सर्वर डाउनटाइम, 6 अगस्त से Smart-PDS पोर्टल के सामान्य होने की उम्मीद।
रांची: झारखंड के राशन कार्डधारकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से Smart-PDS सिस्टम के सर्वर माइग्रेशन का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते राज्यभर में राशन वितरण और e-KYC से जुड़ी सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित हो गई हैं।

विभाग के अनुसार, 3 से 5 अगस्त तक सर्वर डाउनटाइम निर्धारित किया गया है। इसी कारण 5 अगस्त (मंगलवार) को स्मार्ट-पीडीएस के माध्यम से होने वाला राशन वितरण और ई-केवाईसी अपडेट का कार्य पूरी तरह बाधित रहा। विभाग ने बताया कि 6 अगस्त से पहले तक यह परेशानी बनी रह सकती है और बुधवार को भी सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

खाद्य आपूर्ति विभाग के अवर सचिव लालो प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि सर्वर माइग्रेशन का काम अंतिम चरण में है। तकनीकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद 6 अगस्त से Smart-PDS पोर्टल पहले की तरह सामान्य रूप से काम करने लगेगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि सर्वर माइग्रेशन के दौरान धैर्य बनाए रखें। तकनीकी कार्य पूरा होने के बाद राशन वितरण, ई-केवाईसी और अन्य ऑनलाइन सेवाएं फिर से सुचारु रूप से शुरू कर दी जाएंगी।

नई व्यवस्था का उद्देश्य Smart-PDS प्रणाली को अधिक तेज, सुरक्षित और बेहतर बनाना है, ताकि भविष्य में उपभोक्ताओं को अधिक प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here