SIR Calculation Form: कांग्रेस ने 15 दिन की मांगी, 47 लाख मतदाता मैपिंग से बाहर, ASDD लिस्ट में शामिल होने का खतरा

0
89
Share This Post

SIR Calculation Form: कांग्रेस ने 15 दिन बढ़ाने की मांग, पात्र मतदाताओं के छूटने की आशंका

रांची: झारखंड में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) अभियान के बीच कांग्रेस ने SIR Calculation Form (गणना फॉर्म) जमा करने की अंतिम तिथि 15 दिन बढ़ाने की मांग की है। पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार के माध्यम से भारत निर्वाचन आयोग को ज्ञापन सौंपकर समय सीमा बढ़ाने का अनुरोध किया 

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व झारखंड प्रभारी के. राजू और कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने किया। ज्ञापन में कहा गया है कि राज्य के कई हिस्सों में प्रवासी श्रमिकों, बीमार लोगों, दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले मतदाताओं और अन्य व्यावहारिक कठिनाइयों के कारण बड़ी संख्या में पात्र मतदाता अभी तक SIR Calculation Form जमा नहीं कर सके हैं 


SIR Calculation Form: 47 लाख मतदाता अब भी मैपिंग से बाहर

कांग्रेस ने दावा किया कि राज्य के 2.64 करोड़ मतदाताओं में से अब तक लगभग 82.08 प्रतिशत मतदाताओं की पैरेंटल मैपिंग पूरी हुई है, जबकि करीब 47.41 लाख मतदाता अभी भी मैपिंग से बाहर हैं । पार्टी का कहना है कि इनमें बड़ी संख्या ऐसे लोगों की है जो ASDD (Absent, Shifted, Dead, Duplicate) श्रेणी में चले गए हैं और उनका सत्यापन अभी बाकी है।

17 जुलाई तक करीब 1.51 करोड़ SIR Calculation Form डिजिटाइज किए जा चुके थे, जबकि लगभग 1.13 करोड़ फॉर्म अभी भी लंबित थे । कांग्रेस का कहना है कि जल्दबाजी में प्रक्रिया पूरी करने से कई पात्र मतदाताओं के नाम छूटने या त्रुटियां होने की आशंका है।


SIR Calculation Form: 29 जुलाई डेडलाइन, लेकिन प्रक्रिया अधूरी

SIR अभियान 30 जून से 29 जुलाई तक चल रहा है, लेकिन शहरी क्षेत्रों में SIR Calculation Form के डिजिटाइजेशन की गति धीमी बनी हुई है । 19 जुलाई तक 97.81% मतदाताओं को फॉर्म वितरित किए जा चुके थे, लेकिन केवल 67% भरे हुए फॉर्मों का ही डिजिटाइजेशन हो पाया था 

रांची शहर में BLO ने बताया कि उनके बूथ पर 65-70% मतदाताओं का ही सत्यापन हो पाया है, और शेष मतदाताओं तक पहुंच नहीं बन पाई । जो मतदाता अब तक अपना SIR Calculation Form जमा नहीं कर पाए हैं, उनके नाम ASDD सूची में डाले जाने का खतरा है 


SIR Calculation Form: क्या कहते हैं नियम?

निर्वाचन आयोग के अनुसार, जो मतदाता अपना हस्ताक्षरित SIR Calculation Form जमा करेंगे, उनका नाम 5 अगस्त को प्रकाशित होने वाली प्रारूप मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा । प्रारूप सूची में शामिल किसी भी नाम को ERO द्वारा नोटिस और सुनवाई के बिना नहीं हटाया जा सकता 

जो मतदाता अब तक मैप नहीं हुए हैं, उन्हें भी SIR Calculation Form जमा करने पर प्रारूप सूची में शामिल किया जाएगा, हालांकि उन्हें दस्तावेज सत्यापन से गुजरना होगा 


SIR Calculation Form: क्या करें मतदाता?

SIR अभियान में मतदाताओं से अपील की गई है कि:

  1. यदि SIR Calculation Form नहीं मिला, तो अपने BLO से संपर्क करें
  2. 29 जुलाई तक भरा हुआ फॉर्म जमा करें
  3. नजदीकी मतदान केंद्र पर विशेष कैंप में जाएं
  4. फॉर्म भरने में सहायता के लिए BLO से संपर्क करें

SIR Calculation Form की डेडलाइन 29 जुलाई है और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा है कि अभी तक किसी भी तरह के विस्तार की आवश्यकता नहीं है 

Kalpana Soren’s Crucial Review: महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण, पोषण पर बैठक, योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर, जानें क्या हुआ

Durand Cup Trophy: गुमला में भव्य स्वागत, रांची में 26 जुलाई से होंगे मैच, 24 टीमों की होगी टक्कर, जानें शेड्यूल

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here