मीराबाई चानू का गोल्डन कमाल, राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन में तीसरी बार जीता स्वर्ण पदक

0
63
Share This Post

85 किग्रा वर्ग में रिकॉर्ड प्रदर्शन कर भारत को दिलाया पहला गोल्ड, रविकांत ने भी रजत जीतकर बढ़ाया देश का मान।

नई दिल्ली: भारत की स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर भारत को प्रतियोगिता का पहला गोल्ड दिलाया। इसके साथ ही मीराबाई ने तीसरी बार राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने का गौरव हासिल किया। मीराबाई ने मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्नैच और क्लीन एंड जर्क मिलाकर कुल 190 किलोग्राम वजन उठाया। वहीं 85 किलोग्राम स्नैच और 105 किलोग्राम क्लीन एंड जर्क में शानदार प्रदर्शन करते हुए नया रिकॉर्ड भी बनाया। उनकी इस उपलब्धि ने भारतीय भारोत्तोलन को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाई है।

भारत के लिए एक और अच्छी खबर रविकांत के रूप में आई। उन्होंने पुरुष वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। रविकांत ने कुल 264 किलोग्राम (121 किग्रा स्नैच और 143 किग्रा क्लीन एंड जर्क) वजन उठाकर दूसरा स्थान हासिल किया। बताया जा रहा है कि यदि रविकांत चोट से पूरी तरह उबर चुके होते तो स्वर्ण पदक की दौड़ और भी रोमांचक हो सकती थी। इसके बावजूद उनके प्रदर्शन ने भारतीय भारोत्तोलन के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मीराबाई चानू और रविकांत को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि मीराबाई का यह तीसरा राष्ट्रमंडल स्वर्ण भारतीय खेल जगत के लिए गर्व का क्षण है, जबकि रविकांत का रजत पदक भी देश के लिए बड़ी उपलब्धि है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here