Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk

Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • LinkedIn

Recent Posts

  • Kalpana Soren operating traditional Dhenki and holding fish in Nemra village Jharkhand
    न सियासत, न VIP अंदाज! कभी ढेंकी चलातीं, कभी मछली पकड़तीं दिखीं Kalpana Soren
    by Team Abua
    October 22, 2026
  • Jharkhand SIR 2026 voter list revision news thumbnail highlighting over 8.59 lakh Form-6 applications for new voter registration. Copy
    झारखंड में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की होड़, Form-6 के 8.59 लाख से ज्यादा आवेदन! जानिए पूरी प्रक्रिया
    by Team Abua
    October 22, 2026
  • AISA President Neha Bora challenges Delhi Police peace bond notice in Delhi High Court over national flag hoisting
    तिरंगा फहराने के लिए किसी की अनुमति जरूरी नहीं! Delhi High Court में Neha Bora की दलील, ₹10,000 के Peace Bond पर फैसला कल
    by Team Abua
    October 22, 2026
  • srael Hamas War 2026 news thumbnail showing Donald Trump, Benjamin Netanyahu, Hamas fighters and Gaza destruction amid fears of renewed conflict.
    Israel-Hamas War: गाजा में फिर छिड़ सकती है जंग! इजरायल का दावा, हथियार छोड़ने को तैयार नहीं Hamas, अमेरिका को सौंपी Intelligence
    by Team Abua
    October 22, 2026
  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk
Buy Now
Close

Search

INDIAJharkhandlatest newsranchi

IMA के राष्ट्रीय चुनाव में झारखंड का परचम, डॉ. भारती कश्यप मानद संयुक्त सचिव निर्विरोध निर्वाचित

By Team Abua
September 1, 2026 3 Min Read
0
Share This Post

2026-28 के लिए IMA की 55 सदस्यीय राष्ट्रीय टीम में मिली जगह, महिला स्वास्थ्य और सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग के क्षेत्र में किए गए कार्यों को मिली राष्ट्रीय पहचान

रांची: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के राष्ट्रीय चुनाव में झारखंड को बड़ी उपलब्धि मिली है। राज्य की प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ और समाजसेवी डॉ. भारती कश्यप को आईएमए के सत्र 2026-2028 के लिए मानद संयुक्त सचिव (Honorary Joint Secretary) निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। आईएमए के मुख्य चुनाव आयुक्त की ओर से जारी परिणामों के अनुसार, उन्हें आईएमए डॉ. एकेएन सिन्हा इंस्टीट्यूट के मानद संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गयी है।

डॉ. भारती कश्यप का चयन आईएमए की 55 सदस्यीय केंद्रीय राष्ट्रीय नेतृत्व टीम में हुआ है। राष्ट्रीय स्तर पर चुनी गयी प्रमुख महिला चिकित्सकों में झारखंड की डॉ. कश्यप के अलावा गुजरात की डॉ. मोना देसाई, दिल्ली की डॉ. नीलम लेखी और हरियाणा की डॉ. सुनीला सोनी शामिल हैं।

पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर निभा चुकी हैं जिम्मेदारी

डॉ. भारती कश्यप इससे पहले वर्ष 2022 से 2024 तक आईएमए मुख्यालय के विमेंस डॉक्टर्स विंग की राष्ट्रीय सह-अध्यक्ष रह चुकी हैं। वर्तमान में वह आईएमए झारखंड विमेंस डॉक्टर्स विंग की अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रही हैं।

ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर उनके अभियानों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। उन्होंने डब्ल्यूएचओ की रणनीति के अनुरूप विशेषज्ञ चिकित्सकों के सहयोग से कम लागत वाला ‘स्क्रीन-एंड-ट्रीट’ मॉडल विकसित किया। इसके तहत हाई-रिस्क महिलाओं की मौके पर जांच के साथ जरूरत पड़ने पर क्रायोथेरेपी के जरिए तत्काल उपचार किया जाता है।

2.7 लाख के लक्ष्य के मुकाबले करीब 6 लाख महिलाओं की स्क्रीनिंग

महिला स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके नेतृत्व में मई 2026 तक झारखंड में करीब 6 लाख महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग की जा चुकी है। यह राज्य सरकार की ओर से निर्धारित 2.7 लाख के लक्ष्य से काफी अधिक है।

इसके अलावा राज्य के 14 सरकारी अस्पतालों को डिजिटल वीडियो कॉल्पोस्कोप और क्रायोथेरेपी यूनिट जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस कराने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। सरकारी चिकित्सकों को इन तकनीकों के इस्तेमाल के लिए प्रशिक्षण भी दिलाया गया।

वर्ष 2025 में आईएमए झारखंड विमेंस डॉक्टर्स विंग को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) का देश का पहला आधिकारिक ‘नॉन-फाइनेंशियल पार्टनर’ बनाए जाने में भी उनके प्रयासों को महत्वपूर्ण माना गया।

25 लाख से अधिक बच्चों की आंखों की जांच

महिला स्वास्थ्य और कैंसर स्क्रीनिंग के साथ डॉ. भारती कश्यप ने नेत्र चिकित्सा और दृष्टि सुरक्षा के क्षेत्र में भी लंबे समय तक काम किया है। उनके नेतृत्व में झारखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 25 लाख से अधिक बच्चों की दृष्टि जांच का अभियान चलाया गया।

वर्ष 1996 में अविभाजित बिहार-झारखंड में पहला मरणोपरांत नेत्रदान और कॉर्निया प्रत्यारोपण कराने का श्रेय भी उन्हें दिया जाता है। कश्यप मेमोरियल आई बैंक के माध्यम से अब तक करीब 1100 मरीजों का सफल कॉर्निया ट्रांसप्लांट किया जा चुका है।

राष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य अभियानों को आगे बढ़ाने का संकल्प

नयी जिम्मेदारी मिलने पर डॉ. भारती कश्यप ने इसे देश की चिकित्सा बिरादरी की आवाज को और मजबूत करने का अवसर बताया। उन्होंने महिला स्वास्थ्य, सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन और दूरदराज के इलाकों में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने के अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर और विस्तार देने की प्रतिबद्धता जतायी।

उनके राष्ट्रीय पद पर निर्विरोध निर्वाचन को झारखंड के चिकित्सा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

    Tags:

    #jharkhand news#RANCHIindiajharkhandnewslatestnews
    Author

    Team Abua

    Follow Me
    Other Articles
    Previous

    जमशेदपुर में बाढ़ का खतरा बढ़ा, खरकई खतरे के निशान से 2.52 मीटर ऊपर; स्वर्णरेखा भी लाल निशान पार

    Next

    4 इंटरनेशनल गोल्ड जीतने वाला एथलीट आज बेच रहा सब्जी, वायरल वीडियो ने उठाए सिस्टम पर सवाल

    No Comment! Be the first one.

      Leave a Reply Cancel reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      Recent Posts

      • Kalpana Soren operating traditional Dhenki and holding fish in Nemra village Jharkhand
        न सियासत, न VIP अंदाज! कभी ढेंकी चलातीं, कभी मछली पकड़तीं दिखीं Kalpana Soren
        by Team Abua
        October 22, 2026
      • Nostradamus Predictions
        विश्व युद्ध सहित 6 हज़ार से भी अधिक भविष्यवाणी करने वाले इस व्यक्ति की 2023 में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी को जानिये
        by abua news jharkhand
        September 20, 2022
      • jharkhand congress
        एकबार फिर राहुल गाँधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की समर्थन की राह पर झारखंड कांग्रेस
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022
      • sbi recruitment 2022
        SBI लाया बम्पर बहाली : 5000 से अधिक जूनियर एसोसिएट पदों के लिए जल्दी करें आवेदन
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022

      Search...

      Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

      • Facebook
      • X
      • Instagram
      • LinkedIn

      Latest Posts

      • न सियासत, न VIP अंदाज! कभी ढेंकी चलातीं, कभी मछली पकड़तीं दिखीं Kalpana Soren
      • झारखंड में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की होड़, Form-6 के 8.59 लाख से ज्यादा आवेदन! जानिए पूरी प्रक्रिया
      • तिरंगा फहराने के लिए किसी की अनुमति जरूरी नहीं! Delhi High Court में Neha Bora की दलील, ₹10,000 के Peace Bond पर फैसला कल
      • Israel-Hamas War: गाजा में फिर छिड़ सकती है जंग! इजरायल का दावा, हथियार छोड़ने को तैयार नहीं Hamas, अमेरिका को सौंपी Intelligence
      • PM मोदी को नेतन्याहू का खास निमंत्रण, Israel Independence Day समारोह में शामिल होने के लिए किया फोन

      Pages

      • About
      • Contact
      • Stories
      • Typography
      • Terms and conditions

      Contact

      Phone

      +91 91556 65558

      Email

      abjnewsbhrjhk@gmail.com

      Location

      Latma, Ranchi, India, 834003

      Copyright 2026 — Abua News Jharkhand. All rights reserved. Abua Media LLP