Football Tournament: पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, 26 जुलाई से शुरू होगा ऐतिहासिक फुटबॉल टूर्नामेंट

0
73
Football Tournament
Share This Post

Football Tournament: रांची में पहली बार होगा डूरंड कप

झारखंड की खेल यात्रा में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है। रांची पहली बार प्रतिष्ठित डूरंड कप football tournament की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह प्रतिष्ठित football tournament संभावित रूप से 26 जुलाई 2026 से प्रारंभ होगा 

डूरंड कप भारत ही नहीं, बल्कि एशिया का सबसे पुराना football tournament है। इसकी शुरुआत वर्ष 1888 में हुई थी, जिससे यह दुनिया के सबसे पुराने सक्रिय फुटबॉल टूर्नामेंटों में शामिल है । इस football tournament की स्थापना तत्कालीन ब्रिटिश भारत के विदेश सचिव सर मोर्टिमर डूरंड के नाम पर की गई थी। प्रारंभ में इसका आयोजन ब्रिटिश भारतीय सेना के सैनिकों के मनोरंजन और खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया था, जिसका पहला संस्करण शिमला में आयोजित हुआ था 


Football Tournament की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

इस ऐतिहासिक football tournament की सफल मेजबानी को लेकर सोमवार को श्री मुकेश कुमार, सचिव, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई 

बैठक में इस football tournament के सफल आयोजन हेतु विश्वस्तरीय व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए व्यापक कार्ययोजना एवं विभिन्न हितधारकों के बीच समन्वय पर विस्तृत चर्चा की गई । इस दौरान football tournament के लिए स्टेडियम की तैयारियों, संचालन संबंधी आवश्यकताओं, सुरक्षा व्यवस्था, लॉजिस्टिक प्रबंधन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं दर्शकों के अनुभव को बेहतर बनाने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया 


Football Tournament से झारखंड के फुटबॉल को मिलेगा बढ़ावा

सचिव मुकेश कुमार ने कहा कि रांची में पहली बार इस football tournament का आयोजन झारखंड में फुटबॉल के विकास और खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा । उन्होंने कहा कि इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर के football tournament का सफल आयोजन आने वाले वर्षों में रांची में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल मैचों की मेजबानी की संभावनाओं के नए द्वार खोलेगा तथा झारखंड को बड़े खेल आयोजनों के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने में सहायक होगा 

बैठक में खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय के निदेशक छवि रंजन, संस्कृति निदेशालय के निदेशक आसिफ एकराम, football tournament के नोडल आर्मी अधिकारी कर्नल हेम चंद्रा सहित कई संबंधित अधिकारी मौजूद रहे । सभी हितधारकों ने रांची में आयोजित होने वाले पहले डूरंड कप football tournament को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की 


Football Tournament के उद्घाटन समारोह में होगा सेना और संस्कृति का संगम

डूरंड कप 2026 के इस football tournament का उद्घाटन समारोह खेल, देशभक्ति, भारतीय सेना की गौरवशाली परंपराओं एवं झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अद्भुत संगम होगा । समारोह के प्रमुख आकर्षणों में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा रोमांचक शो, आर्मी बैंड की विशेष प्रस्तुति एवं पारंपरिक नृत्य शामिल होंगे । इस football tournament के माध्यम से झारखंड की लोक एवं जनजातीय नृत्य परंपराओं की भव्य प्रस्तुतियां राज्य की सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करेंगी 

सचिव ने सभी संबंधित विभागों एवं हितधारकों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया । उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों, अधिकारियों, फुटबॉल प्रेमियों एवं दर्शकों को एक यादगार अनुभव प्रदान करना इस football tournament के आयोजन की प्राथमिकता होगी 

Lucknow Fire: शादी से पहले मंगेतर जोड़े की मौत, 15 लोगों की जान लेने वाली आग में तबाह हुए सपने

JSSC Update: क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा 19 जुलाई को, 89,356 अपूर्ण आवेदन रद, जानें क्या है नया शेड्यूल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here