George Kurian: राज्यसभा कार्यकाल खत्म होने पर केंद्रीय मंत्री का इस्तीफा, जानें क्या है पूरा मामला

0
67
George Kurian
Share This Post

George Kurian ने क्यों दिया इस्तीफा?

केंद्रीय राज्य मंत्री George Kurian ने मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया है . राष्ट्रपति भवन ने मंगलवार को George Kurian के इस्तीफे की जानकारी दी और बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर उनका इस्तीफा स्वीकार किया है .

इस्तीफे की आधिकारिक वजह George Kurian का 21 जून को राज्यसभा कार्यकाल समाप्त होना है George Kurian अगस्त 2024 से मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद थे, और 21 जून को उनका कार्यकाल पूरा हो गया . भाजपा ने George Kurian को राज्यसभा के लिए दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाया, जिसके कारण उन्होंने पद छोड़ा .

कौन हैं George Kurian?

George Kurian (65) भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता हैं और केरल से आते हैं . वे केरल के प्रमुख ईसाई संप्रदाय सीरो-मालाबार कैथोलिक चर्च से जुड़े हैं George Kurian का जन्म 20 सितंबर 1960 को केरल के कोट्टायम जिले के एट्टुमानूर में हुआ था . उन्होंने कानून में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है और सुप्रीम कोर्ट में वकालत करते हैं .

George Kurian 1980 में BJP के गठन से ही पार्टी से जुड़े हैं . वे टीवी डिबेट्स में पार्टी के प्रमुख चेहरे रहे हैं और केरल दौरों के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के भाषणों का मलयालम में अनुवाद भी करते रहे हैं .

BJP ने George Kurian को दोबारा टिकट क्यों नहीं दिया?

रिपोर्ट्स के अनुसार, BJP ने George Kurian को दोबारा टिकट नहीं दिया, क्योंकि पार्टी ने मई 2026 के केरल विधानसभा चुनावों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया . इस चुनाव में BJP को 140 में से केवल 3 सीटों पर जीत मिली थी . माना जा रहा है कि केरल में पार्टी के खराब प्रदर्शन के कारण George Kurian को दोबारा मौका नहीं मिला .

George Kurian और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू दोनों को 18 जून के राज्यसभा चुनावों में दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाया गया था .

George Kurian का राजनीतिक सफर

George Kurian ने पार्टी में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है:

  • BJP के राज्य महासचिव 
  • भारतीय युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव 
  • BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य 
  • राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष 
  • राज्यसभा सांसद (अगस्त 2024 – जून 2026) 

उन्होंने मोदी सरकार में किस पद पर काम किया?

George Kurian ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में अगस्त 2024 से दो महत्वपूर्ण मंत्रालयों में राज्य मंत्री (MoS) के रूप में काम किया :

  • अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय (Ministry of Minority Affairs)
  • मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय (Ministry of Fisheries, Animal Husbandry and Dairying)

George Kurian की नियुक्ति को केरल में ईसाई समुदाय के बीच BJP की पकड़ मजबूत करने की रणनीति के तौर पर देखा गया था .

Football Tournament: पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, 26 जुलाई से शुरू होगा ऐतिहासिक फुटबॉल टूर्नामेंट

Lucknow Fire: शादी से पहले मंगेतर जोड़े की मौत, 15 लोगों की जान लेने वाली आग में तबाह हुए सपने

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here