
CBSE Board Exam 2027: 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम
Bokaro: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है। सीबीएसई ने वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर डेटशीट जारी कर दी है। इसके साथ ही विद्यार्थियों का परीक्षा कार्यक्रम को लेकर इंतजार भी खत्म हो गया है। बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी।
आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है परीक्षा की डेटशीट
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाकर परीक्षा की डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र-छात्राएं वेबसाइट पर कक्षा 10वीं और 12वीं का अलग-अलग परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।




