
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने एक ही दिन की बिहार के दो दिग्गज नेताओं से मुलाकात, पिता विपिन सिंह भी रहे मौजूद

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने एक ही दिन बिहार के दो चर्चित राजनीतिक चेहरों से मुलाकात की। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जेडीयू से निष्कासित विधायक अनंत सिंह से मुलाकात की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर साझा की हैं। इन तस्वीरों के साथ अभिनेत्री ने मुलाकात के अनुभव भी साझा किए।
अक्षरा सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि उनसे शिष्टाचार भेंट हुई। इस दौरान उनके पिता विपिन सिंह भी मौजूद रहे।
अनंत सिंह से मुलाकात में मिला अपनापन
अक्षरा सिंह ने दूसरी तस्वीर बिहार के चर्चित विधायक अनंत सिंह के साथ साझा की। इसके साथ उन्होंने लिखा, ”अनंत सिंह जी से आत्मीय मुलाकात हुई।” अभिनेत्री ने आगे कहा कि इस मुलाकात के दौरान उन्हें अपनापन और घर जैसा एहसास हुआ।
पिता विपिन सिंह भी रहे साथ
दोनों नेताओं से मुलाकात के दौरान अक्षरा सिंह के पिता विपिन सिंह भी उनके साथ नजर आए। जानकारी के मुताबिक, अनंत सिंह ने अभिनेत्री को आशीर्वाद भी दिया। अक्षरा सिंह की ओर से साझा की गईं इन तस्वीरों के बाद सोशल मीडिया पर उनकी मुलाकात चर्चा का विषय बन गई है।




