Durand Cup 2026एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट 135वें डूरंड कप के रांची चरण की शुरुआत हो गई है। पहली बार मेजबानी कर रही राजधानी रांची 26 जुलाई को फुटबॉल के रंग में रंग गई। मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में ग्रुप-सी का उद्घाटन मुकाबला जमशेदपुर FC और श्रीलंका आर्मी की डिफेंडर FC के बीच खेला गया । जमशेदपुर FC ने यह मैच 5-0 से जीतकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की ।
Durand Cup 2026: ऐतिहासिक मौका
135वां Durand Cup 2026 रांची के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है। 1888 से आयोजित हो रहा यह टूर्नामेंट एशिया का सबसे पुराना फुटबॉल टूर्नामेंट है और दुनिया का तीसरा सबसे पुराना कप प्रतियोगिता है । इस बार 24 टीमें छह शहरों – कोलकाता, रांची, इंफाल, शिलांग और गुवाहाटी में मुकाबले खेलेंगी । रांची 26 जुलाई से 16 अगस्त तक सात लीग मैच और एक क्वार्टर फाइनल की मेजबानी करेगा ।
Durand Cup 2026: उद्घाटन मुकाबला और सांस्कृतिक कार्यक्रम
मैच से पहले स्टेडियम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। पैक स्टेडियम में झारखंड की समृद्ध लोक और जनजातीय संस्कृति की झलक दिखी। पारंपरिक पाइका नृत्य, सेना के सिख रेजिमेंट का भांगड़ा प्रदर्शन और देशभक्ति गीतों ने माहौल गर्म कर दिया । वायु सेना के विमानों ने आसमान में करतब दिखाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया । स्टेडियम में 30,000 दर्शकों की क्षमता है और प्रशासन ने जीरो टिकट सिस्टम के तहत मुफ्त प्रवेश की व्यवस्था की ।
Jamshedpur FC की शानदार शुरुआत
जमशेदपुर FC ने अपने डेब्यू मैच में धमाकेदार शुरुआत की। रेयनियर फर्नांडीस ने अपने डेब्यू मैच में ही हैट्रिक लगाई । मैच की चौथी मिनट में सनन मोहम्मद के क्रॉस पर फर्नांडीस ने हैडर से गोल किया । दो मिनट बाद ही उन्होंने दूसरा गोल किया ।
अमन सी.के. ने 23वीं मिनट में लंबी डायगनल बॉल पर गोल करके स्कोर 3-0 कर दिया। देवेंद्र धाकू मुर्गावकर ने 39वीं मिनट में चौथा गोल किया। फर्नांडीस ने 82वीं मिनट में अपनी हैट्रिक पूरी की और जमशेदपुर की 5-0 से जीत सुनिश्चित की । प्रोनय हाल्डर ने कप्तानी की और टीम को शानदार जीत दिलाई । जमशेदपुर FC की टीम में झारखंड के पांच खिलाड़ी शामिल हैं ।
Durand Cup 2026: रांची में आगे के मैच
रांची में ग्रुप-सी के मैच जारी रहेंगे। इस ग्रुप में जमशेदपुर FC के अलावा SC दिल्ली, इंडियन एयर फोर्स फुटबॉल टीम और डिफेंडर FC शामिल हैं । रांची 16 अगस्त को एक क्वार्टर फाइनल की भी मेजबानी करेगा । टूर्नामेंट का फाइनल 23 अगस्त को कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में खेला जाएगा ।
बाहरी संसाधन
डूरंड कप 2026 के बारे में अधिक जानकारी के लिए:
- डूरंड कप की आधिकारिक वेबसाइट: https://durandcup.in
- सोनी लिव पर लाइव स्ट्रीमिंग: https://www.sonyliv.com
Tilaiya Dam:झारखंड का छुपा हुआ रत्न – बोटिंग, फ्लोटिंग रेस्टोरेंट और एडवेंचर का संगम
CJP: ने 36 दिन का आंदोलन किया खत्म, सरकार ने मानी तीन मुख्य मांगें, जानें पूरा मामला


