RTE Admission 2026शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) 2009 की धारा 12(1)(C) के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश कक्षा की 25 प्रतिशत आरक्षित रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए दूसरे चरण की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की जा रही है। यह प्रक्रिया उन सीटों के लिए होगी जो पहले चरण के प्रवेश के बाद भी खाली रह गई हैं।
शिक्षा विभाग के अनुसार, पहले चरण में अभिवंचित समूह एवं कमजोर वर्ग के बच्चों का नामांकन पूरा किया जा चुका है। इसके बावजूद कई निजी विद्यालयों में आरक्षित सीटें रिक्त रह गई हैं। अब इन सीटों को भरने के लिए दूसरा चरण आयोजित किया जाएगा। RTE Admission 2026 के दूसरे चरण की यह प्रक्रिया उन अभिभावकों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो पहले चरण में किसी कारणवश अपने बच्चों का नामांकन नहीं करा पाए थे ।
RTE Admission 2026: आवेदन की तिथियाँ और प्रक्रिया
RTE Admission 2026 के दूसरे चरण के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक www.rteranchi.in पर स्वीकार किए जाएंगे ।
इस चरण में नए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे जिन्होंने पहले चरण में आवेदन किया था और जांच के बाद पात्र पाए गए हैं । अभिभावक अपने लॉगिन आईडी के माध्यम से वेबसाइट पर उपलब्ध विद्यालयवार रिक्त सीटों की सूची देखकर अधिकतम तीन विद्यालयों का चयन कर सकेंगे।
RTE Admission 2026: विद्यालय चयन के नियम
RTE Admission 2026 के तहत विद्यालयों का चयन निर्धारित दूरी सीमा के दायरे में करना होगा। अभिभावक अपने घर से 1 किलोमीटर, 3 किलोमीटर और अधिकतम 6 किलोमीटर की दूरी के भीतर स्थित विद्यालयों का चयन कर सकेंगे । आवेदन के दौरान घर से विद्यालय की दूरी भी दर्ज करनी होगी।
RTE Admission 2026: लॉटरी और चयन प्रक्रिया
RTE Admission 2026 के दूसरे चरण की ऑनलाइन लॉटरी 5 अगस्त 2026 को समाहरणालय ब्लॉक, रांची में आयोजित की जाएगी । चयन प्रक्रिया पूरी तरह दूरी के आधार पर की जाएगी। इस लॉटरी के माध्यम से रिक्त सीटों पर बच्चों का चयन किया जाएगा।
RTE Admission 2026: महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
शिक्षा विभाग ने RTE Admission 2026 के तहत सभी पात्र अभिभावकों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन पूरा करने की अपील की है। अधिक जानकारी और विद्यालयवार रिक्त सीटों की सूची www.rteranchi.in पर उपलब्ध है ।
आवेदन प्रक्रिया से संबंधित किसी भी सहायता के लिए कार्यालय समय में अनिल कुमार (9570982798) से संपर्क किया जा सकता है ।
RTE Admission 2026: याद रखने योग्य बातें
- RTE Admission 2026 के दूसरे चरण में कोई नया पंजीयन नहीं होगा ।
- केवल पहले चरण के पात्र आवेदक ही भाग ले सकेंगे ।
- अधिकतम तीन विद्यालयों का चयन किया जा सकता है ।
- चयन दूरी के आधार पर ऑनलाइन लॉटरी से होगा ।
- आवेदन की अंतिम तिथि 2 अगस्त 2026 है ।
बाहरी संसाधन
RTE Admission 2026 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए निम्नलिखित संसाधन उपलब्ध हैं:
- रांची जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट: https://ranchi.nic.in
- RTE Admission 2026 के लिए आधिकारिक पोर्टल: www.rteranchi.in
CJP: ने 36 दिन का आंदोलन किया खत्म, सरकार ने मानी तीन मुख्य मांगें, जानें पूरा मामला


