दिल्ली पब्लिक स्कूल सेल टाउनशिप, रांची में विभिन्न विषयों के शिक्षकों की जरूरत; आवेदन की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2026

रांची: अगर आप किसी अच्छे स्कूल में शिक्षक की नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए काम की खबर है। दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेल टाउनशिप रांची में कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गये हैं। स्कूल की ओर से PGT, TGT, PRT, Trainee Teachers, Counsellor और Career Counsellor पदों के लिए वैकेंसी जारी की गयी है।
स्कूल की ओर से जारी भर्ती सूचना के मुताबिक, PGT पद के लिए इंग्लिश, मैथेमेटिक्स, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, अकाउंट्स और बिजनेस स्टडीज विषयों में शिक्षक नियुक्त किये जाएंगे।
वहीं TGT के लिए इंग्लिश, हिंदी, संस्कृत, साइंस और सोशल साइंस विषय शामिल हैं। PRT पद पर इंग्लिश, हिंदी, मैथेमेटिक्स, सोशल साइंस, फिजिकल एजुकेशन, म्यूजिक, डांस और योग से जुड़े उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
Trainee Teacher और Counsellor के लिए भी मौका
भर्ती में Trainee Teacher के पद भी शामिल हैं। इसके लिए इंग्लिश, मैथेमेटिक्स और साइंस विषयों में उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। नोटिस में यह भी कहा गया है कि अच्छे अकादमिक रिकॉर्ड वाले फ्रेशर्स भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इसके अलावा Counsellor पद के लिए साइकोलॉजी या सोशल वर्क में पोस्टग्रेजुएट डिग्री और संबंधित अनुभव मांगा गया है। वहीं Career Counsellor पद के लिए ग्रेजुएट या पोस्टग्रेजुएट डिग्री के साथ करियर गाइडेंस के क्षेत्र में संबंधित अनुभव जरूरी बताया गया है।
अनुभवी उम्मीदवारों को प्राथमिकता
DPS रांची की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि प्रतिष्ठित स्कूलों में काम करने और बेहतर ट्रैक रिकॉर्ड रखने वाले अनुभवी उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
इच्छुक उम्मीदवार स्कूल की वेबसाइट dpsranchi.com पर जाकर भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी देख सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गयी है।



