Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk

Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • LinkedIn

Recent Posts

  • Durga Shaptashati Chapter 1: The Story of Madhu-Kaitabh Vadh ।। दुर्गा सप्तशती पाठ – अध्याय – 1
    by abua news jharkhand
    October 11, 2026
  • सलमान खान बने कंटेंट क्रिएटर, लॉन्च किया अपना ऑफिशियल YouTube चैनल
    by Team Abua
    October 10, 2026
  • Maa Durga Arrives on an Elephant—but Which Vehicle Will Mark Her Departure? Know the Signs #navratri
    by abua news jharkhand
    October 10, 2026
  • Navratri 2026: Maa Durga arrives on an elephant. What does her farewell ride symbolize?
    by abua news jharkhand
    October 10, 2026
  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk
Buy Now
Close

Search

Jharkhandlatest newsranchi

झारखंड में ISIS और अलकायदा से जुड़े 61 संदिग्ध ATS के रडार पर, जांच और कार्रवाई की तैयारी तेज

By Team Abua
July 6, 2026 2 Min Read
0
Share This Post

झारखंड में आतंकी नेटवर्क पर एटीएस का शिकंजा कसता जा रहा है। एजेंसी ने ISIS और अलकायदा से कथित रूप से जुड़े 61 संदिग्धों की पहचान की है। इनमें 12 संदिग्ध ISIS और 49 अलकायदा से जुड़े बताए गए हैं। इन पर संपत्ति जब्ती, यात्रा प्रतिबंध और वित्तीय गतिविधियों की जांच सहित कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। साथ ही सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

रांची: झारखंड में आतंकी गतिविधियों पर शिकंजा कसने की दिशा में एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। ATS ने राज्य में ISIS और अलकायदा से कथित रूप से जुड़े 61 संदिग्धों की पहचान की है। इनमें 12 संदिग्ध ISIS और 49 संदिग्ध अलकायदा से जुड़े मामलों में चिन्हित किए गए हैं। इन पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के प्रतिबंधात्मक प्रावधानों के अनुरूप कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, ATS ने इस संबंध में एडीजी (अभियान), डीजी (अभियान) और सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) को पत्र भेजकर आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। पत्र में विदेश मंत्रालय द्वारा 3 अप्रैल 2026 को जारी उस सूचना का उल्लेख किया गया है, जिसमें संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा 26 मार्च 2026 को ISIS और अलकायदा से जुड़े व्यक्तियों एवं संस्थाओं पर प्रतिबंध लागू करने के फैसले की जानकारी दी गई थी।

इन प्रतिबंधों के तहत संदिग्धों की संपत्तियां जब्त करने, उनकी यात्रा पर रोक लगाने और हथियारों से संबंधित गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने जैसे प्रावधान शामिल हैं। ATS ने जिला पुलिस को इन व्यक्तियों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखने और आवश्यक कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा है। सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में चिन्हित संदिग्धों के बैंक खातों, वित्तीय लेनदेन, संपत्तियों और अन्य आर्थिक गतिविधियों की भी गहन जांच की जा सकती है। सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे मामले की निगरानी कर रही हैं और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की तैयारी जारी है।

हालांकि, यह स्पष्ट किया गया है कि जिन लोगों की पहचान की गई है, उनके खिलाफ जांच और कानूनी प्रक्रिया जारी है। किसी भी व्यक्ति को तब तक दोषी नहीं माना जाता, जब तक अदालत द्वारा दोष सिद्ध न हो जाए।

    Tags:

    #RANCHIindiaJHARKHANDjharkhandnewslatestnews
    Author

    Team Abua

    Follow Me
    Other Articles
    Previous

    Sikidiri Ghati: झारखंड का मानसूनी स्वर्ग, छुपा है यहाँ का जादू, जानें कैसे पहुंचें और क्यों है खास

    Next

    वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के समर्थन में पहुंचे कार्यकर्ता, बोले- मंत्री की सुरक्षा के लिए हर समय तैयार

    No Comment! Be the first one.

      Leave a Reply Cancel reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      Recent Posts

      • Durga Shaptashati Chapter 1: The Story of Madhu-Kaitabh Vadh ।। दुर्गा सप्तशती पाठ – अध्याय – 1
        by abua news jharkhand
        October 11, 2026
      • Nostradamus Predictions
        विश्व युद्ध सहित 6 हज़ार से भी अधिक भविष्यवाणी करने वाले इस व्यक्ति की 2023 में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी को जानिये
        by abua news jharkhand
        September 20, 2022
      • jharkhand congress
        एकबार फिर राहुल गाँधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की समर्थन की राह पर झारखंड कांग्रेस
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022
      • sbi recruitment 2022
        SBI लाया बम्पर बहाली : 5000 से अधिक जूनियर एसोसिएट पदों के लिए जल्दी करें आवेदन
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022

      Search...

      Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

      • Facebook
      • X
      • Instagram
      • LinkedIn

      Latest Posts

      • Durga Shaptashati Chapter 1: The Story of Madhu-Kaitabh Vadh ।। दुर्गा सप्तशती पाठ – अध्याय – 1
      • सलमान खान बने कंटेंट क्रिएटर, लॉन्च किया अपना ऑफिशियल YouTube चैनल
      • Maa Durga Arrives on an Elephant—but Which Vehicle Will Mark Her Departure? Know the Signs #navratri
      • Navratri 2026: Maa Durga arrives on an elephant. What does her farewell ride symbolize?
      • AIIMS देवघर के दीक्षांत समारोह में नवदीक्षित डॉक्टरों को संदेश—डिग्री के बाद शुरू होती है असली जिम्मेदारी

      Pages

      • About
      • Contact
      • Stories
      • Typography
      • Terms and conditions

      Contact

      Phone

      +91 91556 65558

      Email

      abjnewsbhrjhk@gmail.com

      Location

      Latma, Ranchi, India, 834003

      Copyright 2026 — Abua News Jharkhand. All rights reserved. Abua Media LLP