बढ़ती महंगाई के बीच दूध खरीदने वाले ग्राहकों को एक और झटका लगा है। अमूल और मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। दोनों कंपनियों ने दूध के दाम में 2 रुपये से लेकर 4 रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि की है। नई कीमतें गुरुवार से लागू होंगी।
अलग-अलग वैरायटी के दूध पर अलग-अलग बढ़ोतरी
कंपनियों के मुताबिक, बढ़ती उत्पादन लागत और अन्य खर्चों के कारण कीमतों में इजाफा किया गया है। हालांकि, दूध की सभी श्रेणियों पर समान बढ़ोतरी नहीं होगी। अलग-अलग वैरायटी के दूध की कीमतों में अलग-अलग दर से वृद्धि की गई है। नई दरें लागू होने के बाद आम उपभोक्ताओं के घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है।





