Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk

Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • LinkedIn

Recent Posts

  • आज सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं? पहले यहां चेक करें ताज़ा भाव!
    by Team Abua
    October 23, 2026
  • तिब्बत में 7 तीव्रता के भूकंप से तबाही, 16 की मौत; घायलों की संख्या 65 पहुंची
    by Team Abua
    October 23, 2026
  • रांची में स्कूल एडमिशन शुरू, नर्सरी से 11वीं तक मिल रहे आवेदन फॉर्म
    by Team Abua
    October 23, 2026
  • Kalpana Soren operating traditional Dhenki and holding fish in Nemra village Jharkhand
    न सियासत, न VIP अंदाज! कभी ढेंकी चलातीं, कभी मछली पकड़तीं दिखीं Kalpana Soren
    by Team Abua
    October 22, 2026
  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk
Buy Now
Close

Search

JharkhandINDIAlatest newsranchi

हजारीबाग में मत्स्य योजनाओं का जमीनी जायजा, बायोफ्लॉक से लेकर मोती की खेती तक पर जोर

By Team Abua
September 1, 2026 2 Min Read
0
Share This Post
25 बायोफ्लॉक टैंकों की योजना पर 60% तक अनुदान, पर्ल क्लस्टर के जरिए किसानों की आय बढ़ाने की तैयारी

हजारीबाग: सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक लाभुकों तक पहुंच रहा है या नहीं, इसे लेकर कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के मत्स्य प्रभाग ने हजारीबाग जिले के नगवा और चुरचू गांव का दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों ने योजनाओं से जुड़े लाभुकों से सीधे बातचीत की और उनके अनुभव, समस्याओं और योजनाओं से मिल रहे फायदे की जानकारी ली।

दौरे के दौरान बायोफ्लॉक योजना पर विशेष जोर रहा। इसके तहत 25 बायोफ्लॉक टैंकों की योजना पर करीब 25 लाख रुपये खर्च होने हैं। योजना में सरकार की ओर से 60 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है। विभाग के मुताबिक, इस योजना से कई युवा मत्स्य पालन को रोजगार और स्वरोजगार के विकल्प के रूप में अपना रहे हैं।

वहीं, हजारीबाग में विकसित हो रहे पर्ल क्लस्टर यानी मोती की खेती को भी बढ़ावा देने की तैयारी है। किसानों को मोती उत्पादन से जोड़कर उनकी आमदनी बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए सरकार की ओर से प्रति यूनिट 16 हजार रुपये की सहायता दी जा रही है।

विभाग का मानना है कि बायोफ्लॉक और मोती की खेती जैसी योजनाओं के जरिए गांवों में ही रोजगार और आय के नए अवसर तैयार किए जा सकते हैं। आने वाले समय में मोती की खेती को और विस्तार देने के लिए नई कार्ययोजना तैयार करने की बात भी कही गयी है।

सरकार की कोशिश है कि योजनाओं का लाभ केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि इसका सीधा फायदा अंतिम लाभुक तक पहुंचे और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के साथ किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिले।

    Tags:

    #jharkhand news#jharkhandnews#RANCHIindiaJHARKHANDjharkhandnewslatestnews
    Author

    Team Abua

    Follow Me
    Other Articles
    Previous

    रांची में बारिश ने बिगाड़ी सफाई व्यवस्था, कई इलाकों में कचरे का अंबार; बीमारी का खतरा बढ़ा

    Next

    26 साल पुराना सोन नदी जल विवाद खत्म, बिहार-झारखंड में हुआ ऐतिहासिक जल समझौता

    No Comment! Be the first one.

      Leave a Reply Cancel reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      Recent Posts

      • आज सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं? पहले यहां चेक करें ताज़ा भाव!
        by Team Abua
        October 23, 2026
      • Nostradamus Predictions
        विश्व युद्ध सहित 6 हज़ार से भी अधिक भविष्यवाणी करने वाले इस व्यक्ति की 2023 में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी को जानिये
        by abua news jharkhand
        September 20, 2022
      • jharkhand congress
        एकबार फिर राहुल गाँधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की समर्थन की राह पर झारखंड कांग्रेस
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022
      • sbi recruitment 2022
        SBI लाया बम्पर बहाली : 5000 से अधिक जूनियर एसोसिएट पदों के लिए जल्दी करें आवेदन
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022

      Search...

      Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

      • Facebook
      • X
      • Instagram
      • LinkedIn

      Latest Posts

      • आज सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं? पहले यहां चेक करें ताज़ा भाव!
      • तिब्बत में 7 तीव्रता के भूकंप से तबाही, 16 की मौत; घायलों की संख्या 65 पहुंची
      • रांची में स्कूल एडमिशन शुरू, नर्सरी से 11वीं तक मिल रहे आवेदन फॉर्म
      • न सियासत, न VIP अंदाज! कभी ढेंकी चलातीं, कभी मछली पकड़तीं दिखीं Kalpana Soren
      • झारखंड में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की होड़, Form-6 के 8.59 लाख से ज्यादा आवेदन! जानिए पूरी प्रक्रिया

      Pages

      • About
      • Contact
      • Stories
      • Typography
      • Terms and conditions

      Contact

      Phone

      +91 91556 65558

      Email

      abjnewsbhrjhk@gmail.com

      Location

      Latma, Ranchi, India, 834003

      Copyright 2026 — Abua News Jharkhand. All rights reserved. Abua Media LLP