मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का न्योता, मोरहाबादी मैदान में 3-4 सितंबर को होंगे भव्य आयोजन

0
111
Share This Post
श्री कृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति ने मुख्यमंत्री को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया, बाल गोपाल, दही-हांडी, भजन संध्या और रासलीला होंगे कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से श्री कृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति, मोरहाबादी रांची के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को 3 और 4 सितंबर 2026 को मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

इस दौरान समिति की ओर से आयोजित होने वाले बाल गोपाल कार्यक्रम, दही-हांडी फोड़ प्रतियोगिता, भजन संध्या और रासलीला समारोह की जानकारी मुख्यमंत्री को दी गई। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

समिति के सदस्यों ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर मोरहाबादी मैदान में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और शहरवासियों के शामिल होने की उम्मीद है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here