CM हेमंत सोरेन से मिला झारखंड संताल स्टूडेंट्स यूनियन का प्रतिनिधिमंडल, संताली भाषा के मुद्दों पर हुई चर्चा

0
97
Share This Post

प्रतिनिधिमंडल ने संताली भाषा के संरक्षण, प्रचार-प्रसार और विद्यार्थियों से जुड़े विषयों को मुख्यमंत्री के सामने रखा, हेमंत सोरेन ने पहल का दिया भरोसा

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड संताल स्टूडेंट्स यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने संताली भाषा से जुड़े विभिन्न मुद्दों और समस्याओं को मुख्यमंत्री के सामने रखा।

प्रतिनिधिमंडल ने संताली भाषा के संरक्षण, प्रचार-प्रसार और इससे जुड़े अन्य विषयों पर अपनी मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। सदस्यों ने भाषा के विकास और विद्यार्थियों से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि उनके द्वारा उठाए गए विषयों पर सरकार की ओर से आवश्यक पहल की जाएगी। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि संताली भाषा से जुड़े मुद्दों के समाधान की दिशा में जल्द कदम उठाए जाएंगे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here