CBSE 10th Result 2026: 99% के दावों पर सवाल, 98.8% के साथ तीन छात्र बने झारखंड टॉपर

0
101
Share This Post

CBSE 10th Result 2026: 99% के दावों पर सवाल, 98.8% के साथ तीन छात्र बने झारखंड टॉपर

CBSE 10th Result 2026 जारी होने के बाद झारखंड में स्कूलों की ओर से घोषित टॉपर्स और बोर्ड की आधिकारिक प्राप्तांक सूची के बीच बड़ा अंतर सामने आया है । CBSE 10th Result 2026 में कई स्कूलों ने अपने विद्यार्थियों के 99% या उससे अधिक अंक होने का दावा किया था, लेकिन शिक्षा विभाग को उपलब्ध कराई गई CBSE की आधिकारिक सूची में झारखंड का कोई भी विद्यार्थी 99% तक नहीं पहुंचा है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 494 अंक यानी 98.8% हासिल करने वाले तीन विद्यार्थी झारखंड के संयुक्त स्टेट टॉपर बने हैं—धनबाद के प्रणय गिरी, रांची के सौरभ कुमार और देवघर के स्वास्तिक राज।

स्कूलों के 99% के दावे और आधिकारिक आंकड़ों में अंतर

CBSE 10th Result 2026 आने के दिन राजधानी के एक स्कूल ने अपने विद्यार्थी के 99.6% अंक होने की जानकारी दी थी। लेकिन शिक्षा विभाग को मिली CBSE की सूची में उसी विद्यार्थी के 98% अंक दर्ज हैं। इसी स्कूल की एक छात्रा के लिए 99.4% अंक का दावा किया गया था, जबकि आधिकारिक रिकॉर्ड में उसके अंक 98.6% हैं।

रांची के ही एक अन्य स्कूल ने एक विद्यार्थी के 99.4% अंक होने की बात कही थी। CBSE के आधिकारिक आंकड़ों में उसके अंक 98.8% दर्ज हैं। इस तरह स्कूलों द्वारा जारी प्रतिशत और CBSE 10th Result 2026 की आधिकारिक प्राप्तांक सूची में स्पष्ट अंतर देखने को मिला है।

CBSE 10th Result 2026 में प्रतिशत में अंतर की वजह क्या है?

CBSE 10th Result 2026 में इस अंतर के पीछे CBSE की मार्किंग और प्रतिशत निकालने की प्रक्रिया को अहम वजह माना जा रहा है। CBSE मुख्य रूप से विद्यार्थियों के विषयवार प्राप्तांक उपलब्ध कराता है, कुल प्रतिशत निकालने का तरीका स्कूलों में अलग हो सकता है 

10वीं में छह विषयों के अंक होते हैं, जिनमें एक अतिरिक्त विषय भी शामिल हो सकता है। कई स्कूल बेस्ट फाइव (सर्वश्रेष्ठ पाँच) विषयों के आधार पर प्रतिशत निकालते हैं । ऐसे में कम अंक वाले विषय की जगह अतिरिक्त विषय के बेहतर अंक को शामिल करने पर कुल प्रतिशत बढ़ सकता है। कुछ संस्थान सभी छह विषयों के अंकों को ध्यान में रखकर भी प्रतिशत निकालते हैं, इसी वजह से CBSE 10th Result 2026 में स्कूलों और आधिकारिक आंकड़ों में अंतर दिखाई दे सकता है 

CBSE 10th Result 2026: झारखंड के टॉपर

CBSE 10th Result 2026 की आधिकारिक प्राप्तांक सूची के अनुसार झारखंड में सबसे अधिक 494 अंक यानी 98.8% हासिल करने वाले तीन विद्यार्थी हैं:

विद्यार्थीस्कूलअंकप्रतिशत
प्रणय गिरीधनबाद पब्लिक स्कूल, धनबाद49498.8%
सौरभ कुमारटेंडर हार्ट स्कूल, रांची49498.8%
स्वास्तिक राजजीडी पब्लिक स्कूल, देवघर49498.8%

तीनों विद्यार्थियों को झारखंड का संयुक्त स्टेट टॉपर माना गया है। CBSE 10th Result 2026 के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक इस साल राज्य में 99% अंक हासिल करने वाला कोई विद्यार्थी नहीं है।

CBSE 10th Result 2026: टॉप थ्री में 11 विद्यार्थी

CBSE 10th Result 2026 की सूची में झारखंड के टॉप थ्री में कुल 11 विद्यार्थी शामिल हैं। इनमें रांची के चार, देवघर के तीन, धनबाद के दो और बोकारो तथा हजारीबाग के एक-एक विद्यार्थी हैं।

98.6% (493 अंक) वाले विद्यार्थी:

  • अनंत कृति — रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ, देवघर
  • हर्ष राज — DAV मॉडल स्कूल, धनबाद
  • धार्य वर्णवाल — DPS रांची
  • साधना आर्या — DPS रांची

98.4% (492 अंक) वाले विद्यार्थी:

  • शुभ कुमार सिंह — DPS बोकारो
  • सिद्धांत कुमार — RKV विद्या मंदिर, जसीडीह, देवघर
  • अमन कुमार — DAV पब्लिक स्कूल, हजारीबाग
  • ईशान राज — DPS रांची

CBSE 10th Result 2026 को किस सूची को माना जाएगा आधिकारिक?

राज्य सरकार हर साल JAC, CBSE और ICSE बोर्ड के टॉपर्स को सम्मानित करती है। इसके लिए शिक्षा विभाग संबंधित बोर्ड से आधिकारिक आंकड़े मंगाता है।

CBSE 10th Result 2026 के संदर्भ में यह स्पष्ट है कि स्कूलों की ओर से घोषित प्रतिशत को सीधे CBSE का आधिकारिक प्रतिशत नहीं माना जा सकता। प्रतिशत निकालने की अलग-अलग प्रक्रिया के कारण स्कूलों की टॉपर लिस्ट और CBSE 10th Result 2026 की आधिकारिक प्राप्तांक सूची में अंतर आ सकता है 

Chandil Firing: NH-33 पर युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 खोखे बरामद, TMH में हालत गंभीर

 Jharkhand Chamber Election: 31 अगस्त से नामांकन, 13 सितंबर को मतदान; 21 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए चुनावी सरगर्मी तेज

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here