iPhone 16 हुआ ₹17,000 तक सस्ता! Flipkart Freedom Sale में AI iPhone पर मिलेगा बड़ा डिस्काउंट

0
102
Share This Post

7 अगस्त से शुरू होने वाली सेल में बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस का भी मिलेगा फायदा, जानिए नई कीमत और फीचर्स।

नई दिल्ली। Apple का AI-पावर्ड स्मार्टफोन iPhone 16 खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। Flipkart की आगामी Freedom Sale में इस फोन पर बड़ा प्राइस कट देखने को मिलेगा। लॉन्च के मुकाबले अब यह डिवाइस करीब 17,000 रुपये तक सस्ता खरीदा जा सकेगा।

Flipkart ने अपनी अपकमिंग सेल की शुरुआती डील्स टीज कर दी हैं। इसके मुताबिक, iPhone 16 की शुरुआती कीमत 61,900 रुपये तक हो सकती है। फिलहाल यह स्मार्टफोन प्लेटफॉर्म पर 67,900 रुपये में लिस्ट है। इसके अलावा चुनिंदा बैंक कार्ड पर अतिरिक्त 5,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलने की भी संभावना है, जिससे कीमत और कम हो सकती है।

Apple ने iPhone 16 को सितंबर 2024 में भारतीय बाजार में 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया था। बाद में कीमत में कटौती की गई और अब Freedom Sale के दौरान ग्राहकों को अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट मिलने की उम्मीद है। यदि ग्राहक अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं, तो उन्हें अतिरिक्त बचत का भी लाभ मिल सकता है।

iPhone 16 के प्रमुख फीचर्स

iPhone 16 को 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज विकल्पों में उपलब्ध कराया गया है। इसमें 6.1 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले और Dynamic Island डिजाइन मिलता है। फोन Apple के A18 Bionic प्रोसेसर से लैस है और इसमें Apple Intelligence (AI) फीचर्स का सपोर्ट भी दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 48MP का OIS प्राइमरी कैमरा और 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

इसके अलावा iPhone 16 में USB Type-C पोर्ट, iOS 18, MagSafe और वायरलेस चार्जिंग जैसे आधुनिक फीचर्स भी शामिल हैं।

अगर आप नया iPhone खरीदने की सोच रहे हैं, तो Flipkart की Freedom Sale आपके लिए बेहतर मौका साबित हो सकती है। हालांकि, अंतिम कीमत बैंक ऑफर, एक्सचेंज वैल्यू और स्टॉक उपलब्धता पर निर्भर करेगी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here