डीजी जेनरेटर चोरी कांड का मास्टरमाइंड कोलकाता से गिरफ्तार, इटकी पुलिस को बड़ी सफलता

0
152
Share This Post
रांची के इटकी थाना कांड संख्या 46/26 में मुख्य आरोपी अमन दुबे पश्चिम बंगाल के कोलकाता से दबोचा गया। पुलिस ने मोबाइल फोन भी जब्त किया, अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

रांची: इटकी थाना पुलिस को डीजी जेनरेटर चोरी कांड में बड़ी सफलता मिली है। थाना कांड संख्या 46/26 के मुख्य आरोपी अमन दुबे को पश्चिम बंगाल के कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी रांची जिले के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित गौरी शंकर नगर का रहने वाला बताया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (एसपी ग्रामीण) और डीएसपी बेड़ो के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। टीम कोलकाता पहुंची, जहां तकनीकी और स्थानीय सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, अमन दुबे डीजी जेनरेटर चोरी मामले का मुख्य साजिशकर्ता है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पुलिस अब जब्त मोबाइल की जांच कर चोरी के नेटवर्क, अन्य सहयोगियों और इस तरह की वारदातों में शामिल संदिग्धों की भूमिका की पड़ताल कर रही है।

इटकी थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। डीजी जेनरेटर चोरी कांड में यह गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here