Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk

Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • LinkedIn

Recent Posts

  • करम पूजा 2026, #ranchi #jharkhand
    by abua news jharkhand
    September 22, 2026
  • झारखंड में SIR की समय-सीमा बढ़ाने की मांग, तंजीम ने CEO को सौंपा मांग पत्र
    by Team Abua
    September 22, 2026
  • बिहार के संजय मिश्रा को मिला पहला नेशनल अवॉर्ड, ‘भक्षक’ के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
    by Team Abua
    September 22, 2026
  • संताली फिल्म ‘आंगेन’ के निर्देशक रवि राज मुर्मू को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
    by Team Abua
    September 22, 2026
  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk
Buy Now
Close

Search

Football Tournament
CM DeskJharkhandpoliticsranchiSports

Football Tournament: पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, 26 जुलाई से शुरू होगा ऐतिहासिक फुटबॉल टूर्नामेंट

By Team Abua
June 23, 2026 3 Min Read
0
Share This Post

Football Tournament: रांची में पहली बार होगा डूरंड कप

झारखंड की खेल यात्रा में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है। रांची पहली बार प्रतिष्ठित डूरंड कप football tournament की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह प्रतिष्ठित football tournament संभावित रूप से 26 जुलाई 2026 से प्रारंभ होगा ।

डूरंड कप भारत ही नहीं, बल्कि एशिया का सबसे पुराना football tournament है। इसकी शुरुआत वर्ष 1888 में हुई थी, जिससे यह दुनिया के सबसे पुराने सक्रिय फुटबॉल टूर्नामेंटों में शामिल है । इस football tournament की स्थापना तत्कालीन ब्रिटिश भारत के विदेश सचिव सर मोर्टिमर डूरंड के नाम पर की गई थी। प्रारंभ में इसका आयोजन ब्रिटिश भारतीय सेना के सैनिकों के मनोरंजन और खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया था, जिसका पहला संस्करण शिमला में आयोजित हुआ था ।


Football Tournament की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

इस ऐतिहासिक football tournament की सफल मेजबानी को लेकर सोमवार को श्री मुकेश कुमार, सचिव, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई ।

बैठक में इस football tournament के सफल आयोजन हेतु विश्वस्तरीय व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए व्यापक कार्ययोजना एवं विभिन्न हितधारकों के बीच समन्वय पर विस्तृत चर्चा की गई । इस दौरान football tournament के लिए स्टेडियम की तैयारियों, संचालन संबंधी आवश्यकताओं, सुरक्षा व्यवस्था, लॉजिस्टिक प्रबंधन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं दर्शकों के अनुभव को बेहतर बनाने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया ।


Football Tournament से झारखंड के फुटबॉल को मिलेगा बढ़ावा

सचिव मुकेश कुमार ने कहा कि रांची में पहली बार इस football tournament का आयोजन झारखंड में फुटबॉल के विकास और खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा । उन्होंने कहा कि इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर के football tournament का सफल आयोजन आने वाले वर्षों में रांची में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल मैचों की मेजबानी की संभावनाओं के नए द्वार खोलेगा तथा झारखंड को बड़े खेल आयोजनों के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने में सहायक होगा ।

बैठक में खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय के निदेशक छवि रंजन, संस्कृति निदेशालय के निदेशक आसिफ एकराम, football tournament के नोडल आर्मी अधिकारी कर्नल हेम चंद्रा सहित कई संबंधित अधिकारी मौजूद रहे । सभी हितधारकों ने रांची में आयोजित होने वाले पहले डूरंड कप football tournament को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की ।


Football Tournament के उद्घाटन समारोह में होगा सेना और संस्कृति का संगम

डूरंड कप 2026 के इस football tournament का उद्घाटन समारोह खेल, देशभक्ति, भारतीय सेना की गौरवशाली परंपराओं एवं झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अद्भुत संगम होगा । समारोह के प्रमुख आकर्षणों में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा रोमांचक शो, आर्मी बैंड की विशेष प्रस्तुति एवं पारंपरिक नृत्य शामिल होंगे । इस football tournament के माध्यम से झारखंड की लोक एवं जनजातीय नृत्य परंपराओं की भव्य प्रस्तुतियां राज्य की सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करेंगी ।

सचिव ने सभी संबंधित विभागों एवं हितधारकों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया । उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों, अधिकारियों, फुटबॉल प्रेमियों एवं दर्शकों को एक यादगार अनुभव प्रदान करना इस football tournament के आयोजन की प्राथमिकता होगी ।

Lucknow Fire: शादी से पहले मंगेतर जोड़े की मौत, 15 लोगों की जान लेने वाली आग में तबाह हुए सपने

JSSC Update: क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा 19 जुलाई को, 89,356 अपूर्ण आवेदन रद, जानें क्या है नया शेड्यूल

    Tags:

    #RANCHI#sportsJHARKHANDpolitics
    Author

    Team Abua

    Follow Me
    Other Articles
    Lucknow Fire
    Previous

    Lucknow Fire: शादी से पहले मंगेतर जोड़े की मौत, 15 लोगों की जान लेने वाली आग में तबाह हुए सपने

    George Kurian
    Next

    George Kurian: राज्यसभा कार्यकाल खत्म होने पर केंद्रीय मंत्री का इस्तीफा, जानें क्या है पूरा मामला

    No Comment! Be the first one.

      Leave a Reply Cancel reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      Recent Posts

      • करम पूजा 2026, #ranchi #jharkhand
        by abua news jharkhand
        September 22, 2026
      • Nostradamus Predictions
        विश्व युद्ध सहित 6 हज़ार से भी अधिक भविष्यवाणी करने वाले इस व्यक्ति की 2023 में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी को जानिये
        by abua news jharkhand
        September 20, 2022
      • jharkhand congress
        एकबार फिर राहुल गाँधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की समर्थन की राह पर झारखंड कांग्रेस
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022
      • sbi recruitment 2022
        SBI लाया बम्पर बहाली : 5000 से अधिक जूनियर एसोसिएट पदों के लिए जल्दी करें आवेदन
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022

      Search...

      Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

      • Facebook
      • X
      • Instagram
      • LinkedIn

      Latest Posts

      • करम पूजा 2026, #ranchi #jharkhand
      • झारखंड में SIR की समय-सीमा बढ़ाने की मांग, तंजीम ने CEO को सौंपा मांग पत्र
      • बिहार के संजय मिश्रा को मिला पहला नेशनल अवॉर्ड, ‘भक्षक’ के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
      • संताली फिल्म ‘आंगेन’ के निर्देशक रवि राज मुर्मू को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
      • झारखंड में डिजिटल बदलाव को मिलेगी रफ्तार! Microsoft टीम के साथ शिक्षा, गवर्नेंस और रोजगार पर मंथन

      Pages

      • About
      • Contact
      • Stories
      • Typography
      • Terms and conditions

      Contact

      Phone

      +91 91556 65558

      Email

      abjnewsbhrjhk@gmail.com

      Location

      Latma, Ranchi, India, 834003

      Copyright 2026 — Abua News Jharkhand. All rights reserved. Abua Media LLP