
Tata Steel में Apex JCCM का पुनर्गठन, TV नरेंद्रन बने चेयरमैन; टुन्नु को मिली सह-चेयरमैन की जिम्मेदारी
Tata Steel में Apex JCCM का पुनर्गठन, TV नरेंद्रन बने चेयरमैन; टुन्नु को मिली सह-चेयरमैन की जिम्मेदारी
Tata Steel में शीर्ष संयुक्त परामर्श परिषद यानी Apex JCCM (Joint Consultative Committee of Management) का पुनर्गठन किया गया है। Tata Steel की ओर से नई समिति की सूची जारी कर दी गई है और यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी ।
नई समिति में Tata Steel के CEO सह Managing Director TV नरेंद्रन को चेयरमैन बनाया गया है। वहीं, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ‘टुन्नु’ को सह-चेयरमैन की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा CHRO India Manufacturing जुबिन पेसी पालिया को समिति का Member Secretary नियुक्त किया गया है ।
विषय सूची
- Tata Steel के Apex JCCM का नया स्वरूप
- Tata Steel प्रबंधन के 31 वरिष्ठ अधिकारी शामिल
- Tata Steel की विभिन्न यूनियनों को मिला प्रतिनिधित्व
- Tata Steel में Apex JCCM की भूमिका और महत्व
1. Tata Steel के Apex JCCM का नया स्वरूप
Tata Steel में हाल में हुए संगठनात्मक बदलाव के बाद एपेक्स ज्वाइंट कंसल्टेटिव कमेटी ऑफ मैनेजमेंट (एपेक्स जेसीसीएम) का पुनर्गठन किया गया है । पहले JCCM मुख्य रूप से जमशेदपुर यूनिट तक सीमित था, लेकिन अब Tata Steel के इस संयुक्त परामर्श मंच के दायरे का विस्तार किया गया है ।
Tata Steel की इस नई समिति में अब माइंस, कलिंगानगर, नोआमुंडी समेत अन्य इकाइयों की यूनियनों को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है । Tata Steel के इस कदम का उद्देश्य कंपनी की विभिन्न इकाइयों में प्रबंधन और यूनियन के बीच समन्वय को मजबूत करना है ।
Tata Steel में Apex JCCM की अध्यक्षता का पद रोटेशन पर आधारित होता है। एक बार Tata Steel के प्रबंधन का शीर्ष व्यक्ति चेयरमैन बनता है, तो दूसरी बार यूनियन का शीर्ष व्यक्ति । Tata Steel में यह बदलाव पिछले दिनों ही किया गया था, जिसके तहत अब सभी प्लांटों में अलग-अलग JCCM हैं और सबसे ऊपर Apex JCCM होगा ।
2. Tata Steel प्रबंधन के 31 वरिष्ठ अधिकारी शामिल
Tata Steel की नई Apex JCCM में कंपनी प्रबंधन की ओर से कुल 31 वरिष्ठ अधिकारियों को जगह दी गई है । Tata Steel के इन अधिकारियों में 23 सदस्य और 8 स्थायी आमंत्रित सदस्य शामिल हैं ।
Tata Steel की ओर से समिति में शामिल प्रमुख अधिकारियों में अक्षय खुल्लर (VP Engineering), आशीष अनुपम (VP Marketing), अत्रेयी सान्याल (Chief People Officer), चैतन्य भानु (VP Operations TSJ), डीबी सुंदर राम (VP CS), देवाशीष चौधरी (Principal Executive Officer), जयंत बनर्जी (Chief Information Officer), कौशिक चटर्जी (Executive Director & CFO), मनीष गर्ग (CIO Designate), पीयूष गुप्ता (VP GSP), प्रभात कुमार (VP Supply Chain), प्रोबल घोष (VP Asset Management), राजेश चिंताक (CHRO), राजीव मंगल (VP Safety), समिता शाह (VP Corporate Finance), संदीप भट्टाचार्य (VP Financial Control), संदीप कुमार (VP Raw Materials), सुबोध पांडेय (VP Technology), सुधीर कुमार मेहता (VP Operations TSM), उज्ज्वल चक्रवर्ती (VP Operations Downstream) और उत्तम सिंह (VP Operations TSK) शामिल हैं ।
Tata Steel ने आठ अधिकारियों को स्थायी आमंत्रित सदस्य (Permanent Invitee Members) के रूप में भी शामिल किया है, जिनमें अतुल कुमार भटनागर, अवनीश अरुण, जया सिंह पांडा, राहुल दुबे, साक्षी चौधरी, सोनी सिन्हा, सौरव रॉय और डॉ. विनीता सिंह शामिल हैं ।
3. Tata Steel की विभिन्न यूनियनों को मिला प्रतिनिधित्व
Tata Steel के Apex JCCM में टाटा वर्कर्स यूनियन सहित Tata Steel की अलग-अलग इकाइयों और सब्सिडियरी यूनियनों के 13 प्रमुख प्रतिनिधियों को सदस्य बनाया गया है ।
Tata Steel की इस समिति में सह-चेयरमैन संजीव कुमार चौधरी टुन्नु (अध्यक्ष, टाटा वर्कर्स यूनियन) होंगे। Tata Steel की ओर से सदस्य के रूप में सतीश कुमार सिंह (महासचिव, टाटा वर्कर्स यूनियन), शैलेश कुमार सिंह (डिप्टी प्रेसिडेंट, टाटा वर्कर्स यूनियन), अशोक कुमार राय (अध्यक्ष, आरसीएमयू जामाडोबा), बीके डिंडा (अध्यक्ष, टाटा कामगार यूनियन टीएसजी), चंदन दास (वर्किंग प्रेसिडेंट, टीएसएल एचएमसी डिवीजन हलदिया), इंद्रजीत बोस (अध्यक्ष, टाटा एम्प्लॉइज यूनियन एमएंडएस), मोहन महतो (अध्यक्ष, आरसीएमयू वेस्ट बोकारो), मुकेश कुमार (अध्यक्ष, टाटा स्टील वर्कर्स यूनियन बियरिंग्स), रबींद्र कुमार जामुदा (अध्यक्ष, टीएसके वर्कर्स यूनियन), राकेश्वर पांडेय (अध्यक्ष, टिस्को मजदूर यूनियन ग्रोथ शॉप), रंजीत कुमार करक (महासचिव, टाटा मेटालिक्स यूनियन) और संजय कुमार दास (महासचिव, NMU नोवामुंडी) शामिल हैं ।
4. Tata Steel में Apex JCCM की भूमिका और महत्व
Tata Steel में Apex JCCM को कंपनी प्रबंधन और कर्मचारी प्रतिनिधियों के बीच संवाद और परामर्श का महत्वपूर्ण मंच माना जाता है । Tata Steel की इस समिति के माध्यम से कंपनी से जुड़े विभिन्न औद्योगिक, कर्मचारी कल्याण, कार्यस्थल और संगठनात्मक मुद्दों पर Tata Steel के प्रबंधन और यूनियन प्रतिनिधियों के बीच चर्चा होती है ।
Tata Steel की Apex JCCM में पहले सुरक्षा और लागत नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हो चुकी है। Tata Steel के एमडी टीवी नरेंद्रन ने पिछली बैठकों में स्पष्ट किया था कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी । Tata Steel की इस समिति के माध्यम से कंपनी वैश्विक स्टील बाजार की चुनौतियों से निपटने और खर्च में कटौती करने की रणनीति पर भी काम कर रही है ।
Tata Steel के इस नए गठन के साथ अब प्रबंधन और यूनियन के बीच समन्वय को और मजबूत करने की जिम्मेदारी नई टीम पर होगी । Tata Steel की नई समिति कर्मचारियों के लंबित मामलों, आवास और अन्य सुविधाओं को दुरुस्त करने पर भी काम करेगी ।
Palamu Tiger Reserve: जंगल बचाने के साथ बदल रही आदिवासियों की जिंदगी, जानें कैसे




