Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk

Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • LinkedIn

Recent Posts

  • वैज्ञानिकों ने खोजा नया ‘JAMA’ ब्लड ग्रुप सिस्टम, बना इंसानों का 49वां रक्त समूह
    by Team Abua
    September 21, 2026
  • अल नीनो के बीच बदला खरीफ खेती का पैटर्न, कम रकबे के बावजूद 1.90 लाख हेक्टेयर ज्यादा फसल का बीमा
    by Team Abua
    September 21, 2026
  • बुंडू में 23 सितंबर को बंद का आह्वान, रांची-टाटा मार्ग पर पड़ सकता है असर
    by Team Abua
    September 21, 2026
  • Asian Games 2026: भारत ने पहले दिन जीते 2 सिल्वर, शूटिंग में एलावेनिल का डबल धमाका
    by Team Abua
    September 21, 2026
  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk
Buy Now
Close

Search

health newsINDIAJharkhandlatest newsranchi

वैज्ञानिकों ने खोजा नया ‘JAMA’ ब्लड ग्रुप सिस्टम, बना इंसानों का 49वां रक्त समूह

By Team Abua
September 21, 2026 2 Min Read
0
Share This Post

र्लभ एंटीबॉडी की जांच से हुई खोज, सही रक्त की पहचान होने से रेयर ब्लड ग्रुप वाले मरीजों के इलाज में मिलेगी मदद

नई दिल्ली: वैज्ञानिकों ने मानव रक्त से जुड़ी एक अहम खोज की है। ब्रिटेन की NHS Blood and Transplant और इजराइल के प्रमुख अस्पतालों से जुड़े वैज्ञानिकों की टीम ने ‘JAMA’ नाम के नए ब्लड ग्रुप सिस्टम की पहचान की है। इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ ब्लड ट्रांसफ्यूजन (ISBT) ने इसे मानव रक्त का 49वां ब्लड ग्रुप सिस्टम मान्यता दी है।

इस खोज की शुरुआत इजराइल की एक महिला मरीज और उसके भाई के ब्लड प्लाज्मा में मिली एक बेहद दुर्लभ एंटीबॉडी से हुई। वैज्ञानिकों ने दोनों के रक्त की जांच की तो एक असामान्य आनुवंशिक स्थिति सामने आयी, जिसका संबंध F11R जीन से पाया गया।

JAMA प्रोटीन से जुड़ा है नया ब्लड ग्रुप

F11R जीन शरीर में Junctional Adhesion Molecule-A यानी JAMA नामक प्रोटीन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यही प्रोटीन लाल रक्त कोशिकाओं और प्लेटलेट्स की सतह पर मौजूद होता है।

वैज्ञानिकों के अनुसार, JAMA ब्लड ग्रुप सिस्टम में एक हाई-प्रिवेलेंस एंटीजन शामिल है। यह एंटीजन लगभग सभी लोगों की लाल रक्त कोशिकाओं और प्लेटलेट्स की सतह पर पाया जाता है। हालांकि, बेहद दुर्लभ मामलों में कुछ लोगों में यह एंटीजन मौजूद नहीं होता।

गलत रक्त चढ़ने का खतरा होगा कम

अगर ऐसे व्यक्ति को सामान्य रक्त चढ़ाया जाता है, तो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली उस एंटीजन को बाहरी तत्व समझ सकती है। इसके बाद एंटीबॉडी बन सकती है, जो लाल रक्त कोशिकाओं और प्लेटलेट्स दोनों के साथ प्रतिक्रिया कर सकती है।

ऐसे दुर्लभ मामलों में मरीज के लिए सही रक्त की पहचान करना बेहद जरूरी हो जाता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि JAMA सिस्टम से जुड़ी नई आनुवंशिक जानकारी के आधार पर डीएनए जांच के जरिए ऐसे मरीजों और उनके लिए उपयुक्त रक्तदाताओं की पहचान करना आसान हो सकेगा।

रेयर ब्लड ग्रुप वाले मरीजों के लिए अहम खोज

वैज्ञानिकों ने डीएनए म्यूटेशन की जेनेटिक और सेरोलॉजिकल मैपिंग के जरिए इस नए ब्लड ग्रुप सिस्टम की पुष्टि की है। माना जा रहा है कि यह खोज उन बेहद दुर्लभ मरीजों के लिए रक्त चढ़ाने की प्रक्रिया को ज्यादा सुरक्षित बनाने में मदद करेगी, जिनके शरीर में सामान्य रूप से पाए जाने वाला यह प्रमुख एंटीजन मौजूद नहीं होता।

    Tags:

    #jharkhand news#jharkhandnews#RANCHIindiaJHARKHANDjharkhandnewslatestnews
    Author

    Team Abua

    Follow Me
    Other Articles
    Previous

    अल नीनो के बीच बदला खरीफ खेती का पैटर्न, कम रकबे के बावजूद 1.90 लाख हेक्टेयर ज्यादा फसल का बीमा

    No Comment! Be the first one.

      Leave a Reply Cancel reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      Recent Posts

      • वैज्ञानिकों ने खोजा नया ‘JAMA’ ब्लड ग्रुप सिस्टम, बना इंसानों का 49वां रक्त समूह
        by Team Abua
        September 21, 2026
      • Nostradamus Predictions
        विश्व युद्ध सहित 6 हज़ार से भी अधिक भविष्यवाणी करने वाले इस व्यक्ति की 2023 में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी को जानिये
        by abua news jharkhand
        September 20, 2022
      • jharkhand congress
        एकबार फिर राहुल गाँधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की समर्थन की राह पर झारखंड कांग्रेस
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022
      • sbi recruitment 2022
        SBI लाया बम्पर बहाली : 5000 से अधिक जूनियर एसोसिएट पदों के लिए जल्दी करें आवेदन
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022

      Search...

      Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

      • Facebook
      • X
      • Instagram
      • LinkedIn

      Latest Posts

      • वैज्ञानिकों ने खोजा नया ‘JAMA’ ब्लड ग्रुप सिस्टम, बना इंसानों का 49वां रक्त समूह
      • अल नीनो के बीच बदला खरीफ खेती का पैटर्न, कम रकबे के बावजूद 1.90 लाख हेक्टेयर ज्यादा फसल का बीमा
      • बुंडू में 23 सितंबर को बंद का आह्वान, रांची-टाटा मार्ग पर पड़ सकता है असर
      • Asian Games 2026: भारत ने पहले दिन जीते 2 सिल्वर, शूटिंग में एलावेनिल का डबल धमाका
      • 26 से 30 सितंबर तक बैंकिंग सेवाओं पर असर, 28 से 30 तक देशव्यापी हड़ताल

      Pages

      • About
      • Contact
      • Stories
      • Typography
      • Terms and conditions

      Contact

      Phone

      +91 91556 65558

      Email

      abjnewsbhrjhk@gmail.com

      Location

      Latma, Ranchi, India, 834003

      Copyright 2026 — Abua News Jharkhand. All rights reserved. Abua Media LLP