Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk

Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • LinkedIn

Recent Posts

  • बहुबाजार-पटेल चौक फ्लाईओवर के लिए 2.18 एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहण, सिरमटोली-मेकॉन और कोकर भी जुड़ेंगे
    by Team Abua
    September 22, 2026
  • बंडामुंडा में 4 से 15 अक्टूबर तक कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, राजधानी-उत्कल एक्सप्रेस का बदलेगा रूट
    by Team Abua
    September 22, 2026
  • झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, 24 सितंबर को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; भारी बारिश की चेतावनी
    by Team Abua
    September 22, 2026
  • Global Cities Index 2026 में जमशेदपुर का नाम, स्टील-ऑटो सेक्टर बनी शहर की पहचान; रांची भी आगे बढ़ी
    by Team Abua
    September 22, 2026
  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk
Buy Now
Close

Search

INDIAJharkhandlatest newspublicranchi

दुर्गापूजा में रांची नगर निगम की खास तैयारी, 3 शिफ्ट में होगी सफाई; श्रद्धालुओं को मिलेगी मुफ्त बस सेवा

By Team Abua
September 22, 2026 3 Min Read
0
Share This Post

पूजा पंडालों और प्रमुख मार्गों पर बढ़ेगी सफाई व रोशनी, चलंत शौचालय-पेयजल की व्यवस्था; 24 घंटे सक्रिय रहेगा निगम का कनेक्ट सेंटर

रांची। दुर्गापूजा के दौरान शहर में श्रद्धालुओं को बेहतर और सुरक्षित सुविधाएं देने के लिए रांची नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसे लेकर नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने पूजा समितियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में नवरात्र से लेकर विजयादशमी और प्रतिमा विसर्जन तक सफाई, रोशनी, पेयजल, पार्किंग और यातायात समेत कई व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई।

नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूजा के दौरान शहर में तीन पालियों में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। खासकर रात के समय अतिरिक्त सफाई कर्मियों की टीम तैनात रहेगी। पूजा पंडालों और वहां तक पहुंचने वाले संपर्क मार्गों की नियमित सफाई के साथ पर्याप्त संख्या में डस्टबिन रखने को भी कहा गया है।

पूजा पंडालों और सड़कों पर रहेगी पर्याप्त रोशनी

पूजा के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों और प्रमुख पूजा स्थलों पर रोशनी की व्यवस्था बेहतर करने का निर्देश दिया गया है। खराब स्ट्रीट लाइटों की जल्द मरम्मत कराने के साथ शहर के चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर अतिरिक्त लाइट लगाने को कहा गया है।

पूजा पंडालों और संपर्क मार्गों को जरूरत के अनुसार समतल कराने की भी व्यवस्था की जाएगी। वहीं, हॉर्टिकल्चर शाखा को अगले सात दिनों के भीतर पेड़ों की अनावश्यक या बाधा पैदा करने वाली डालियों की छंटाई पूरी करने का निर्देश दिया गया है।

पूजा समितियों ने रखीं कई मांगें

बैठक में पूजा समितियों की ओर से पंडालों के आसपास विशेष सफाई, पेयजल टैंकर, चलंत शौचालय और पार्किंग की व्यवस्था की मांग रखी गई। इसके अलावा सड़कों पर स्टोन डस्ट डालने, खुले नालों पर स्लैब लगाने, फॉगिंग और डॉग कैचिंग अभियान चलाने की मांग भी की गई।

विसर्जन स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए विसर्जन कुंड और बैरिकेडिंग की व्यवस्था करने का आग्रह भी पूजा समितियों ने किया। नगर आयुक्त ने इन व्यवस्थाओं को उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

मुफ्त नगर बस सेवा समेत मिलेंगी कई सुविधाएं

दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर निगम की ओर से निःशुल्क नगर बस सेवा उपलब्ध कराने की तैयारी है। इसके साथ अस्थायी विश्राम गृह, पेयजल, चलंत शौचालय और जरूरत पड़ने पर त्वरित कार्रवाई के लिए क्विक रिस्पांस टीम भी तैनात रहेगी।

24 घंटे चालू रहेगा कनेक्ट सेंटर

पूजा के दौरान किसी भी तरह की समस्या होने पर लोग और पूजा समितियां नगर निगम के कनेक्ट सेंटर पर शिकायत दर्ज करा सकेंगी। सेंटर 24 घंटे सक्रिय रहेगा।

हेल्पलाइन नंबर: 1800-570-1235

सफाई, जलजमाव, स्ट्रीट लाइट या अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायत मिलने पर संबंधित टीम को तत्काल कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा।

डस्टबिन में ही कचरा डालने की अपील

नगर आयुक्त ने पूजा समितियों और शहरवासियों से अपील की है कि पूजा के दौरान निकलने वाले कचरे को सड़क पर न फेंकें और केवल निर्धारित डस्टबिन का इस्तेमाल करें। निगम का कहना है कि शहर को स्वच्छ रखने के लिए लोगों का सहयोग भी उतना ही जरूरी है। बैठक में अपर नगर आयुक्त संजय कुमार समेत नगर निगम के अधिकारी-कर्मी और विभिन्न पूजा समितियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

    Tags:

    #jharkhand news#jharkhandnewsindiaJHARKHANDjharkhandnewslatestnews
    Author

    Team Abua

    Follow Me
    Other Articles
    Previous

    झारखंड को मिड-डे-मील के लिए मिले 302.13 करोड़ रुपये, जानें किस जिले को कितना मिला

    Next

    Global Cities Index 2026 में जमशेदपुर का नाम, स्टील-ऑटो सेक्टर बनी शहर की पहचान; रांची भी आगे बढ़ी

    No Comment! Be the first one.

      Leave a Reply Cancel reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      Recent Posts

      • बहुबाजार-पटेल चौक फ्लाईओवर के लिए 2.18 एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहण, सिरमटोली-मेकॉन और कोकर भी जुड़ेंगे
        by Team Abua
        September 22, 2026
      • Nostradamus Predictions
        विश्व युद्ध सहित 6 हज़ार से भी अधिक भविष्यवाणी करने वाले इस व्यक्ति की 2023 में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी को जानिये
        by abua news jharkhand
        September 20, 2022
      • jharkhand congress
        एकबार फिर राहुल गाँधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की समर्थन की राह पर झारखंड कांग्रेस
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022
      • sbi recruitment 2022
        SBI लाया बम्पर बहाली : 5000 से अधिक जूनियर एसोसिएट पदों के लिए जल्दी करें आवेदन
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022

      Search...

      Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

      • Facebook
      • X
      • Instagram
      • LinkedIn

      Latest Posts

      • बहुबाजार-पटेल चौक फ्लाईओवर के लिए 2.18 एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहण, सिरमटोली-मेकॉन और कोकर भी जुड़ेंगे
      • बंडामुंडा में 4 से 15 अक्टूबर तक कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, राजधानी-उत्कल एक्सप्रेस का बदलेगा रूट
      • झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, 24 सितंबर को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; भारी बारिश की चेतावनी
      • Global Cities Index 2026 में जमशेदपुर का नाम, स्टील-ऑटो सेक्टर बनी शहर की पहचान; रांची भी आगे बढ़ी
      • दुर्गापूजा में रांची नगर निगम की खास तैयारी, 3 शिफ्ट में होगी सफाई; श्रद्धालुओं को मिलेगी मुफ्त बस सेवा

      Pages

      • About
      • Contact
      • Stories
      • Typography
      • Terms and conditions

      Contact

      Phone

      +91 91556 65558

      Email

      abjnewsbhrjhk@gmail.com

      Location

      Latma, Ranchi, India, 834003

      Copyright 2026 — Abua News Jharkhand. All rights reserved. Abua Media LLP