Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk

Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • LinkedIn

Recent Posts

  • Picture of tribal leader Nisha Bhagat, questions raised in Facebook LiveNisha Bhagat Death
    आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत से मचा हड़कंप, फेसबुक लाइव में बयां किया दर्द
    by Team Abua
    November 6, 2026
  • Women beneficiaries of Jharkhand Maiya Samman Yojana receiving ₹2,500 financial assistance ahead of Diwali 2026Maiya Samman Yojana October 2026
    धनतेरस से पहले झारखंड की महिलाओं को दिवाली का तोहफा, मंईयां सम्मान योजना के तहत 3.94 लाख महिलाओं के खाते में पहुंचे ₹98.50 करोड़
    by Team Abua
    November 6, 2026
  • Bhojpuri actress Akshara Singh meets Bihar CM Samrat Choudhary and MLA Anant Singh, accompanied by her father Vipin Singh.Akshara Singh Meets Samrat Choudhary
    भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने एक ही दिन की बिहार के दो दिग्गज नेताओं से मुलाकात, पिता विपिन सिंह भी रहे मौजूद
    by Team Abua
    November 6, 2026
  • Security forces recover 711 Barrel Grenade Launcher shells during a joint anti-Naxal search operation in Bijapur, Chhattisgarh.711 BGL Shells Recovered in Bijapur
    बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, जंगल से 711 BGL शेल का जखीरा बरामद
    by Team Abua
    November 6, 2026
  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk
Buy Now
Close

Search

INDIAJharkhandlatest newsranchi

झारखंड को मिड-डे-मील के लिए मिले 302.13 करोड़ रुपये, जानें किस जिले को कितना मिला

By Team Abua
September 22, 2026 2 Min Read
0
Share This Post

पीएम पोषण योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राशि जारी, 181.27 करोड़ केंद्रांश और 120.85 करोड़ रुपये राज्यांश; रसोइया-सह-सहायिकाओं के मानदेय में भी होगा खर्च

रांची। झारखंड में सरकारी स्कूलों में संचालित पीएम पोषण योजना के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 302.13 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। इसमें 181.27 करोड़ रुपये केंद्रांश और 120.85 करोड़ रुपये राज्यांश शामिल हैं।

झारखंड राज्य मध्याह्न भोजन प्राधिकरण की ओर से सभी जिलों के जिला शिक्षा अधीक्षकों को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। अधिकारियों को भारत सरकार से स्वीकृत कार्य योजना के अनुसार आवंटित राशि का इस्तेमाल करने को कहा गया है।

यह राशि मुख्य रूप से स्कूलों में भोजन तैयार करने की सामग्री की लागत और रसोइया-सह-सहायिकाओं के मानदेय के भुगतान में इस्तेमाल की जाएगी।

गिरिडीह और पलामू को मिला बड़ा आवंटन

जिलावार आवंटन में गिरिडीह को करीब 15.62 करोड़ रुपये केंद्रांश दिया गया है, जबकि पलामू को करीब 14.93 करोड़ रुपये केंद्रांश मिला है।

वहीं, रांची के लिए 9.85 करोड़ रुपये केंद्रांश और 6.56 करोड़ रुपये राज्यांश निर्धारित किए गए हैं। इस तरह रांची को कुल करीब 16.42 करोड़ रुपये का आवंटन हुआ है।

अन्य जिलों के लिए केंद्रांश का आवंटन इस प्रकार है:

  • गढ़वा: करीब 9.27 करोड़ रुपये
  • गुमला: करीब 6.86 करोड़ रुपये
  • पूर्वी सिंहभूम: करीब 7.13 करोड़ रुपये
  • सरायकेला: करीब 8.49 करोड़ रुपये
  • खूंटी: करीब 3.22 करोड़ रुपये
  • लोहरदगा: करीब 2.79 करोड़ रुपये
  • सिमडेगा: करीब 3.98 करोड़ रुपये

बालवाटिका और कक्षाओं के लिए तय हुई अवधि

पीएम पोषण योजना के तहत बालवाटिका के लिए 112 दिन और प्राथमिक व उच्च प्राथमिक कक्षाओं के लिए 107 दिन की अवधि के लिए राशि जारी की जाएगी।

प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी स्कूलों से प्राप्त बिल और वाउचर की जांच करेंगे। इसके बाद पोर्टल पर संबंधित विपत्र तैयार किया जाएगा। स्कूलों को बची हुई राशि का भुगतान पहले से जारी राशि का हिसाब-किताब पूरा होने के बाद ही किया जाएगा।

रसोइया-सहायिकाओं के मानदेय के लिए भी राशि

रसोइया-सह-सहायिकाओं के मानदेय के भुगतान के लिए जिलों को अलग-अलग अवधि के हिसाब से राशि दी गई है।

आठ जिलों को अप्रैल 2026 के एक महीने के मानदेय की राशि मिली है। वहीं 14 जिलों को मई से सितंबर 2026 तक पांच महीने के लिए राशि आवंटित की गई है। इसके अलावा 10 जिलों को मई से अगस्त 2026 तक चार महीने के मानदेय का आवंटन किया गया है।

इस आवंटन से पीएम पोषण योजना के तहत स्कूलों में भोजन की व्यवस्था के साथ रसोइया-सह-सहायिकाओं के मानदेय भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

    Tags:

    #jharkhand news#jharkhandnews#RANCHIindiaJHARKHANDjharkhandnewslatestnews
    Author

    Team Abua

    Follow Me
    Other Articles
    Previous

    LPG Subsidy: 1 अक्टूबर से बदलेंगे सिलेंडर के नियम, सब्सिडी के लिए जरूरी होगा बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन

    Next

    दुर्गापूजा में रांची नगर निगम की खास तैयारी, 3 शिफ्ट में होगी सफाई; श्रद्धालुओं को मिलेगी मुफ्त बस सेवा

    No Comment! Be the first one.

      Leave a Reply Cancel reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      Recent Posts

      • Picture of tribal leader Nisha Bhagat, questions raised in Facebook LiveNisha Bhagat Death
        आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत से मचा हड़कंप, फेसबुक लाइव में बयां किया दर्द
        by Team Abua
        November 6, 2026
      • Nostradamus Predictions
        विश्व युद्ध सहित 6 हज़ार से भी अधिक भविष्यवाणी करने वाले इस व्यक्ति की 2023 में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी को जानिये
        by abua news jharkhand
        September 20, 2022
      • jharkhand congress
        एकबार फिर राहुल गाँधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की समर्थन की राह पर झारखंड कांग्रेस
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022
      • sbi recruitment 2022
        SBI लाया बम्पर बहाली : 5000 से अधिक जूनियर एसोसिएट पदों के लिए जल्दी करें आवेदन
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022

      Search...

      Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

      • Facebook
      • X
      • Instagram
      • LinkedIn

      Latest Posts

      • आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत से मचा हड़कंप, फेसबुक लाइव में बयां किया दर्द
      • धनतेरस से पहले झारखंड की महिलाओं को दिवाली का तोहफा, मंईयां सम्मान योजना के तहत 3.94 लाख महिलाओं के खाते में पहुंचे ₹98.50 करोड़
      • भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने एक ही दिन की बिहार के दो दिग्गज नेताओं से मुलाकात, पिता विपिन सिंह भी रहे मौजूद
      • बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, जंगल से 711 BGL शेल का जखीरा बरामद
      • इजरायल में नई सरकार के गठन पर रविवार को होगा बड़ा ऐलान, राष्ट्रपति हर्जोग लेंगे फैसला

      Pages

      • About
      • Contact
      • Stories
      • Typography
      • Terms and conditions

      Contact

      Phone

      +91 91556 65558

      Email

      abjnewsbhrjhk@gmail.com

      Location

      Latma, Ranchi, India, 834003

      Copyright 2026 — Abua News Jharkhand. All rights reserved. Abua Media LLP