रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: विकास कार्य के चलते 11 अगस्त को 3 ट्रेनों का बदला परिचालन

0
119
Share This Post

किता-सिल्ली रेलखंड पर लिया जाएगा ब्लॉक, तीन ट्रेनें हटिया और रांची की जगह गोमो, आद्रा व मुरी तक ही चलेंगी

रांची। रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य को लेकर 11 अगस्त को रेल ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते रांची और हटिया आने-जाने वाली तीन ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है।

रेलवे के अनुसार, बर्द्धमान-हटिया-बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस, खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस और आसनसोल-रांची-आसनसोल मेमू पैसेंजर का नियमित परिचालन प्रभावित रहेगा। ट्रेन संख्या 13503/13504 बर्द्धमान-हटिया-बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस 11 अगस्त को हटिया तक नहीं जाएगी। यह ट्रेन गोमो स्टेशन तक आएगी और वहीं से वापस बर्द्धमान के लिए रवाना होगी। गोमो से हटिया के बीच दोनों दिशाओं में इस ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा।

इसी तरह ट्रेन संख्या 18035/18036 खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस 11 अगस्त को आद्रा स्टेशन तक ही चलेगी। आद्रा से हटिया के बीच दोनों दिशाओं में ट्रेन का परिचालन नहीं होगा। वहीं, ट्रेन संख्या 63598/63597 आसनसोल-रांची-आसनसोल मेमू पैसेंजर भी रांची तक नहीं पहुंचेगी। यह ट्रेन मुरी स्टेशन तक आएगी और वहीं से वापस आसनसोल के लिए रवाना होगी। मुरी से रांची के बीच दोनों दिशाओं में इसका परिचालन रद्द रहेगा।

यात्रियों के लिए जरूरी बात

विकास कार्य के कारण ट्रेनों के रूट में किए गए इस अस्थायी बदलाव से यात्रियों को परेशानी हो सकती है। ऐसे में 11 अगस्त को यात्रा करने वाले यात्री ट्रेन का स्टेटस और बदला हुआ परिचालन समय जांचने के बाद ही स्टेशन के लिए निकलें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here