CM हेमंत सोरेन बोले- युवाओं की आवाज सुनना सरकार की जिम्मेदारी, छात्रों की मांगों पर होगी गंभीर कार्रवाई

0
69
Share This Post

छात्र आंदोलन के बाद मुख्यमंत्री ने प्रशासन और पुलिस का जताया आभार, कहा- सरकार ने युवाओं की बात सुनी है और उनकी मांगों पर पूरी गंभीरता से काम होगा

रांची। झारखंड में छात्रों के आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने युवाओं की मांगों को लेकर सरकार का रुख स्पष्ट किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं की आवाज को सम्मान देना और उनकी समस्याओं का समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी है।

छात्रों के प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने एक पोस्ट जारी कर आंदोलन के दौरान संयम, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ स्थिति संभालने के लिए प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों एवं जवानों का आभार जताया।

सीएम ने कहा कि छात्रों ने लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाई है। सरकार उनकी बात को गंभीरता से सुन रही है और उनकी मांगों पर पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जाएगी।मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार और छात्रों के बीच लगातार संवाद बना हुआ है। उन्होंने छात्रों को भरोसा दिलाया कि उनकी जायज मांगों पर सरकार सकारात्मक तरीके से विचार करेगी।

सीएम ने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कुछ लोग राजनीतिक फायदे के लिए माहौल बिगाड़ने और छात्रों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य किसी भी छात्र को अनावश्यक असुविधा या समस्या का सामना न करने देना है। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसी व्यवस्था तैयार करने की दिशा में काम कर रही है, जिससे भविष्य में छात्रों को अपनी मांगों को लेकर किसी तरह की परेशानी न हो।

अब नजर इस बात पर है कि सरकार छात्रों की मांगों पर आगे क्या कदम उठाती है और आंदोलन को लेकर समाधान किस तरह सामने आता है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here