Tata Steel में Apex JCCM का पुनर्गठन, TV नरेंद्रन बने चेयरमैन; टुन्नु को मिली सह-चेयरमैन की जिम्मेदारी

0
76
Share This Post

नई समिति तत्काल प्रभाव से लागू, प्रबंधन के 31 वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभिन्न यूनियनों के 13 प्रतिनिधि शामिल; जुबिन पेसी पालिया बनाए गए मेंबर सेक्रेटरी

जमशेदपुर। टाटा स्टील में शीर्ष संयुक्त परामर्श परिषद यानी Apex JCCM (Joint Consultative Committee of Management) का पुनर्गठन किया गया है। कंपनी प्रबंधन की ओर से नई समिति की सूची जारी कर दी गई है और यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

नई समिति में टाटा स्टील के CEO सह Managing Director TV नरेंद्रन को चेयरमैन बनाया गया है। वहीं, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ‘टुन्नु’ को सह-चेयरमैन की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा CHRO India Manufacturing जुबिन पेसी पालिया को समिति का Member Secretary नियुक्त किया गया है।

31 वरिष्ठ अधिकारी प्रबंधन की ओर से शामिल

नई Apex JCCM में कंपनी प्रबंधन की ओर से कुल 31 वरिष्ठ अधिकारियों को जगह दी गई है। इनमें 23 सदस्य और 8 स्थायी आमंत्रित सदस्य शामिल हैं। प्रबंधन की ओर से समिति में अक्षय खुल्लर, आशीष अनुपम, अत्रेयी सान्याल, चैतन्य भानु, डीबी सुंदर राम, देवाशीष चौधरी, जयंत बनर्जी, कौशिक चटर्जी, मनीष गर्ग, पीयूष गुप्ता, प्रभात कुमार, प्रोबल घोष, राजेश चिंताक, राजीव मंगल, समिता शाह, संदीप भट्टाचार्य, संदीप कुमार, सुबोध पांडेय, सुधीर कुमार मेहता, उज्ज्वल चक्रवर्ती और उत्तम सिंह समेत कंपनी के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

यूनियन से 13 प्रतिनिधियों को मिली जगह

Apex JCCM में टाटा वर्कर्स यूनियन सहित टाटा स्टील की अलग-अलग इकाइयों और सब्सिडियरी यूनियनों के 13 प्रमुख प्रतिनिधियों को भी सदस्य बनाया गया है। इनमें सह-चेयरमैन संजीव कुमार चौधरी टुन्नु, टाटा वर्कर्स यूनियन के महासचिव सतीश कुमार सिंह और डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह शामिल हैं।

इसके अलावा आरसीएमयू जामाडोबा के अध्यक्ष अशोक कुमार राय, टाटा कामगार यूनियन टीएसजी के अध्यक्ष बीके डिंडा, टीएसएल एचएमसी डिवीजन हलदिया के वर्किंग प्रेसिडेंट चंदन दास, टाटा एम्प्लॉइज यूनियन एमएंडएस के अध्यक्ष इंद्रजीत बोस और आरसीएमयू वेस्ट बोकारो के अध्यक्ष मोहन महतो को भी समिति में जगह मिली है।

वहीं टाटा स्टील वर्कर्स यूनियन बियरिंग्स के अध्यक्ष मुकेश कुमार, टीएसके वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष रबींद्र कुमार जामुदा, टिस्को मजदूर यूनियन ग्रोथ शॉप, टाटा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन और टाटा वायर एम्प्लॉइज यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, टाटा मेटालिक्स यूनियन के महासचिव रंजीत कुमार करक और NMU नोवामुंडी के महासचिव संजय कुमार दास भी समिति के सदस्य बनाए गए हैं।

8 अधिकारियों को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया

नई समिति में कंपनी के आठ वरिष्ठ अधिकारियों को Permanent Invitee Members के रूप में शामिल किया गया है। इनमें अतुल कुमार भटनागर, अवनीश अरुण, जया सिंह पांडा, राहुल दुबे, साक्षी चौधरी, सोनी सिन्हा, सौरव रॉय और डॉ. विनीता सिंह शामिल हैं। ये अधिकारी कंपनी के अलग-अलग महत्वपूर्ण विभागों से जुड़े हैं और समिति की बैठकों में स्थायी आमंत्रित सदस्य के तौर पर हिस्सा लेंगे।

कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच संवाद का अहम मंच है Apex JCCM

Apex JCCM को कंपनी प्रबंधन और कर्मचारी प्रतिनिधियों के बीच संवाद और परामर्श का महत्वपूर्ण मंच माना जाता है। समिति के माध्यम से कंपनी से जुड़े विभिन्न औद्योगिक, कर्मचारी कल्याण, कार्यस्थल और संगठनात्मक मुद्दों पर प्रबंधन और यूनियन प्रतिनिधियों के बीच चर्चा होती है। नई समिति के गठन के साथ अब प्रबंधन और यूनियन के बीच समन्वय को और मजबूत करने की जिम्मेदारी नई टीम पर होगी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here