बोकारो में शांतिपूर्ण संपन्न हुई पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा, 5,464 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

0
51
Share This Post
10 परीक्षा केंद्रों पर कदाचारमुक्त माहौल में हुई परीक्षा, 446 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

बोकारो: जिले में रविवार को पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त वातावरण में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। परीक्षा के लिए बनाए गए 10 केंद्रों पर जिला प्रशासन की निगरानी में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।

इस परीक्षा के लिए 5,910 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 5,464 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 446 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था और परीक्षा संचालन पर लगातार निगरानी रखी गई। जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) प्रवीण रंजन ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

प्रशासन की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराया गया। अभ्यर्थियों की प्रवेश से पहले सघन जांच की गई और सुरक्षा के साथ आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं। प्रशासन ने परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी, सुव्यवस्थित और नकलमुक्त वातावरण में संपन्न कराने का दावा किया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here