Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk

Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • LinkedIn

Recent Posts

  • Jharkhand Players Award: 493 खिलाड़ियों को मिलेगा ₹4.51 करोड़ का सम्मान, 24 खेलों के पदक विजेता शामिल
    by Team Abua
    September 12, 2026
  • Jharkhand Admission 2026: इंजीनियरिंग-पॉलिटेक्निक में सीटें खाली, 13 सितंबर को ओपन काउंसलिंग से मिलेगा दाखिला
    by Team Abua
    September 12, 2026
  • Jharkhand Weather: 13 सितंबर से साफ होगा झारखंड का मौसम, 20 सितंबर तक फिर बारिश के आसार; इसके बाद बढ़ेगा तापमान
    by Team Abua
    September 12, 2026
  • झारखंड में शिक्षा अधिकारियों के वेतन के लिए 12.11 करोड़ रुपये जारी, रांची को मिले 1.20 करोड़
    by Team Abua
    September 12, 2026
  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk
Buy Now
Close

Search

Uncategorized

PNG: रांची के 30 हजार घरों में पहुंची पाइप वाली गैस, 1.50 लाख परिवारों को जोड़ने का लक्ष्य, जानें कनेक्शन के 3 विकल्प

By Team Abua
August 27, 2026 3 Min Read
0
Share This Post

PNG: रांची के 30 हजार घरों में पहुंची पाइप वाली गैस, 1.50 लाख परिवारों को जोड़ने का लक्ष्य, जानें कनेक्शन के 3 विकल्प

रांची में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की सुविधा तेजी से विस्तार ले रही है। GAIL (इंडिया) लिमिटेड ने अब तक शहर में 900 किलोमीटर लंबा पाइपलाइन नेटवर्क बिछा दिया है और 30,000 घरों तक PNG कनेक्शन पहुंचा दिया है । अब इन 30,000 घरों में पाइप के जरिए सीधे रसोई तक गैस पहुंच रही है, जिससे उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलेंडर बुक करने और डिलीवरी का इंतजार करने की जरूरत नहीं रही है ।

PNG का लक्ष्य: 1.50 लाख घरों तक पहुंचाने की योजना

शहर में PNG नेटवर्क के विस्तार के तहत कुल 1.50 लाख घरों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है । अब तक 30,000 कनेक्शन चालू हो चुके हैं, जबकि बाकी 1.20 लाख घरों तक गैस पहुंचाने की दिशा में काम आगे बढ़ाया जा रहा है । GAIL का अगला बड़ा लक्ष्य शहर के 1.20 लाख और घरों को PNG नेटवर्क से जोड़ना है । गेल अधिकारियों के अनुसार, जैसे-जैसे पाइपलाइन नेटवर्क का दायरा अन्य मोहल्लों में विस्तार होगा, नए उपभोक्ताओं को चरणबद्ध कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा ।

PNG के फायदे: क्यों बढ़ रही है मांग?

PNG कनेक्शन का सबसे बड़ा फायदा यह है कि उपभोक्ताओं को सिलेंडर की तरह गैस खत्म होने के बाद रीफिल का इंतजार नहीं करना पड़ता । पाइपलाइन के जरिए गैस सीधे घर तक पहुंचती है और 24 घंटे निर्बाध आपूर्ति मिलती है ।

PNG के अन्य प्रमुख फायदे:

  • सिलेंडर बुकिंग और डिलीवरी के झंझट से मुक्ति
  • एलपीजी की तुलना में लागत में करीब 30% की बचत
  • सिलेंडर की तुलना में अधिक सुरक्षित
  • खपत के अनुसार बिलिंग – जितना इस्तेमाल करें उतना ही भुगतान
  • सिलेंडर की जगह की बचत और कम वजन या चोरी की आशंका नहीं 

रांची के अशोक नगर की निवासी मीनल ने बताया, “अब सिलेंडर बुक करने या डिलीवरी के इंतजार की कोई टेंशन नहीं है। गैस कभी भी उपलब्ध है। बिलिंग वास्तविक उपयोग पर आधारित है, जो इसे अधिक किफायती बनाता है। यह एलपीजी सिलेंडर की तुलना में कहीं अधिक सुरक्षित भी लगता है” । बरियातू की निवासी रेणु सिंह पिछले दो सालों से PNG का उपयोग कर रही हैं और इसे “बहुत किफायती और भरोसेमंद” बताती हैं ।

PNG कनेक्शन के लिए तीन भुगतान विकल्प

GAIL ने नए कनेक्शन को लेकर उपभोक्ताओं के लिए तीन भुगतान योजनाएं उपलब्ध कराई हैं, जिससे लोग अपनी सुविधा और बजट के अनुसार विकल्प चुन सकते हैं :

पहला विकल्प: ₹6,000 का रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट एकमुश्त जमा कर PNG कनेक्शन लें ।

दूसरा विकल्प: ₹1,000 का प्रारंभिक भुगतान कर कनेक्शन लें। शेष ₹5,000 की राशि को ₹500 प्रति माह की 10 आसान किस्तों में बिल के साथ चुकाएं ।

तीसरा विकल्प: ₹500 का शुरुआती भुगतान कर कनेक्शन लें। बाकी ₹5,500 की राशि को ₹250 प्रति माह की 22 किस्तों में बिल के साथ जमा करें ।

रांची में PNG का विस्तार

रांची में PNG नेटवर्क 650 किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है । जगदीशपुर-हल्दिया-बोकारो-धामरा पाइपलाइन से उच्च दबाव पर गैस आती है और सरवल सिटी गेट स्टेशन के जरिए रांची में वितरित की जाती है । रांची के कई इलाकों जैसे बरियातू, हरमू, अशोक नगर, एमईसीओएन कॉलोनी, अरगोड़ा, पुंदाग, हटिया, धुर्वा, तुपुदाना, नामकुम और कांके में PNG नेटवर्क सक्रिय है ।

GAIL की योजना 2026-27 के दौरान 150 किलोमीटर अतिरिक्त पाइपलाइन बिछाने की है और इस साल के अंत तक 20,000 और घरों को PNG से जोड़ने का लक्ष्य है । उपभोक्ता टोल-फ्री नंबर 1800-123-121111 पर कॉल कर नए PNG कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं या शिकायत दर्ज कर सकते हैं ।

बीआईटी-मेसरा में भी PNG विस्तार

हाल ही में बीआईटी-मेसरा ने GAIL के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत कैंपस में PNG नेटवर्क विकसित किया जाएगा । इस नेटवर्क के तहत आवासीय क्वार्टर, हॉस्टल, मेस और कैंटीन तक स्वच्छ ऊर्जा पहुंचेगी ।

PNG रांची में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और GAIL का 1.50 लाख घरों को जोड़ने का लक्ष्य शहर में पारंपरिक LPG सिलेंडर पर निर्भरता कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। किफायती भुगतान विकल्प और 24 घंटे निर्बाध आपूर्ति की सुविधा के कारण PNG अब रांचीवासियों के लिए एक आकर्षक और व्यावहारिक विकल्प बनकर उभर रहा है।

Egg prices have risen: सालभर में 40% महंगे अंडे, इथेनॉल नीति से बढ़ी मक्के की कीमत, सर्दियों में और चढ़ सकते हैं दाम

Sugar prices rise: एक महीने में 35% महंगी हुई चीनी, Blinkit से DMart तक खरीद पर लगी लिमिट, जानें वजह

    Author

    Team Abua

    Follow Me
    Other Articles
    Previous

    Raksha Bandhan 2026: झारखंड में 1.51 लाख राखी लिफाफे बिके, रांची में ₹5 से ₹550 तक की राखियां, जानें डाक विभाग की तैयारियां

    Next

    Sugar prices rise: एक महीने में 35% महंगी हुई चीनी, Blinkit से DMart तक खरीद पर लगी लिमिट, जानें वजह

    No Comment! Be the first one.

      Leave a Reply Cancel reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      Hey, I'm Alex. I'm a full-time blogger.
      • X
      • Instagram
      • Facebook
      • YouTube
      Work Experience

      Blogsy Media

      Full-Time Blogger

      2022-present

      Bright Pen

      Content Writer

      2019-2021

      Blog Nest Weekly

      Guest Blogger

      2017-2019

      Available for Hire
      Get In Touch

      Recent Posts

      • Jharkhand Players Award: 493 खिलाड़ियों को मिलेगा ₹4.51 करोड़ का सम्मान, 24 खेलों के पदक विजेता शामिल
        by Team Abua
        September 12, 2026
      • Nostradamus Predictions
        विश्व युद्ध सहित 6 हज़ार से भी अधिक भविष्यवाणी करने वाले इस व्यक्ति की 2023 में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी को जानिये
        by abua news jharkhand
        September 20, 2022
      • jharkhand congress
        एकबार फिर राहुल गाँधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की समर्थन की राह पर झारखंड कांग्रेस
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022
      • sbi recruitment 2022
        SBI लाया बम्पर बहाली : 5000 से अधिक जूनियर एसोसिएट पदों के लिए जल्दी करें आवेदन
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022

      Search...

      Technologies

      Figma

      Collaborate and design interfaces in real-time.

      Notion

      Organize, track, and collaborate on projects easily.

      DaVinci Resolve 20

      Professional video and graphic editing tool.

      Illustrator

      Create precise vector graphics and illustrations.

      Photoshop

      Professional image and graphic editing tool.

      Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

      • Facebook
      • X
      • Instagram
      • LinkedIn

      Latest Posts

      • 🇮🇳 Tribute to Dishom Guru Shibu Soren. A true icon of Jharkhand, honored with Padma Bhushan.
        🌿 A son of Jharkhand, a pride of India... Dishom Guru lives on! 🙏The legendary leader who dedicated his life to the fight for Jal, Jungle, Jameen (Water, Forest, Land) and tribal identity has been posthumously honored with the Padma Bhushan.This recognition is not just a tribute to Shibu Soren, but to the spirit, struggle, and pride of Jharkhand itself.Abua News Jharkhand pays its heartfelt tribute to Dishom Guru. 🌺🕊️#ShibuSoren #DishomGuru #PadmaBhushan #JharkhandPride #Jharkhand #RupiSoren #DroupadiMurmu #TribalLeader #JMM #PadmaAwards #LegendLivesOn #AbuaNewsJharkhand #JoharJharkhand #PublicAffairs #Indiaझारखंड आंदोलन के महानायक शिबू सोरेन को मिला प्रतिष्ठित पद्म भूषण सम्मान। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें सार्वजनिक जीवन में उनके अद्वितीय योगदान के लिए इस सम्मान से नवाजा।इस वीडियो में देखिए राष्ट्रपति भवन में आयोजित सम्मान समारोह की खास झलकियां। यह वीडियो उन लोगों के लिए है जो झारखंड के इतिहास और शिबू सोरेन के संघर्षपूर्ण जीवन के बारे में जानना चाहते हैं।ऐसे ही और वीडियो अपडेट्स के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें और अपनी राय कमेंट में बताएं।
      • 😳 Summer Fog in Ranchi?! Weather Gone Crazy! अप्रैल में धुंध क्यों? #jharkhand #abuanewsjharkhand
        गर्मी में सुबह-सुबह सर्दी वाला कुहासा...आपके यहां कैसा है मौसम का मिजाज़... 17 अप्रैल 26... #morningvibes☀️ #morning #jharkhand #fog #summervibes #ranchi #trendingreels #viral #gdmorning☀️ See less
      • ₹9 Lakh on Day 1 to ₹100 Crore in a Month: Hanuman Ansh Creates Box Office History! #hanumanansh
        जिस फिल्म को शुरुआत में फ्लॉप मान लिया गया था, उसी ने बॉक्स ऑफिस का इतिहास बदल दिया! 7 अगस्त को रिलीज हुई नीब करोली बाबा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने पहले दिन महज 9 लाख रुपये कमाए थे। पहले सप्ताह में ₹9 लाख और दूसरे सप्ताह में सिर्फ ₹46 लाख का कारोबार हुआ। लेकिन तीसरे सप्ताह से फिल्म ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि दर्शक और ट्रेड एक्सपर्ट—दोनों हैरान रह गए। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के साझा आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 31वें दिन ₹100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। पांचवें वीकेंड में फिल्म ने करीब ₹45.60 करोड़ कमाकर नया रिकॉर्ड बनाया—शुक्रवार ₹9.30 करोड़, शनिवार ₹15.30 करोड़ और रविवार ₹21 करोड़। अन्य बॉक्स ऑफिस ट्रैकर्स ने 31 दिनों की कमाई का अनुमान इससे भी अधिक बताया है। यानी छोटी शुरुआत, मजबूत वर्ड ऑफ माउथ और एक ऐतिहासिक वापसी—‘हनुमान अंश’ ने साबित कर दिया कि असली फैसला दर्शक करते हैं! #HanumanAnsh #BoxOfficeHistory #100CroreClub #RecordBreaking #IndianCinema #EntertainmentNews #FilmNews #ViralNews #AbuaNewsJharkhand #अबुआन्यूज़झारखंड

      Pages

      • About
      • Contact
      • Stories
      • Typography
      • Terms and conditions

      Contact

      Phone

      +342348343

      +348796543

      Email

      hi@blogsy.com

      support@blogsy.com

      Location

      New York, USA

      Copyright 2026 — Abua News Jharkhand. All rights reserved. Abua Media LLP