Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk

Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • LinkedIn

Recent Posts

  • Navratangarh: The Lost Capital Hiding Centuries of Secrets ।। Journey Through Jharkhand ।। #history
    by abua news jharkhand
    October 11, 2026
  • दुर्गा पूजा पंडालों को स्वच्छता और सुरक्षा पर मिलेगा पुरस्कार, 100 अंकों के 10 मानकों पर होगा मूल्यांकन
    by Team Abua
    October 11, 2026
  • Amitabh Bachchan Greets Fans Outside Jalsa on His 84th Birthday #amitabh
    by abua news jharkhand
    October 11, 2026
  • दिल्ली-चेन्नई जा रही IndiGo फ्लाइट हैदराबाद डायवर्ट, पावर बैंक से धुआँ निकलने के बाद लिया फैसला
    by Team Abua
    October 11, 2026
  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk
Buy Now
Close

Search

INDIAJharkhandlatest newspoliticsranchi

झारखंड को ‘माइंस’ से ‘माइंड्स’ की ओर ले जाना हमारा संकल्प: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

By Team Abua
July 10, 2026 2 Min Read
0
Share This Post

रांची: नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन 2026 के समापन सत्र में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के विकास का नया विजन प्रस्तुत करते हुए कहा कि राज्य की पहचान अब केवल खनिज संपदा (Mines) तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि बौद्धिक क्षमता, रिसर्च और तकनीकी नवाचार (Minds) के दम पर झारखंड नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि राज्य को रिसर्च, इनोवेशन और आधुनिक तकनीक का हब बनाने की दिशा में सरकार दीर्घकालिक योजनाओं पर काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने उद्योग जगत, तकनीकी विशेषज्ञों, निवेशकों, पर्यटन क्षेत्र के प्रतिनिधियों और नीति निर्माताओं को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में अब केवल नीतियां नहीं बन रहीं, बल्कि विकास की नई संभावनाओं के द्वार खुल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य राज्य को सतत विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाना और वैश्विक निवेश का प्रमुख केंद्र बनाना है। कार्यक्रम के दौरान झारखंड सरकार ने डिजिटल गवर्नेंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), तकनीकी नवाचार और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए जिंदल ग्रुप, टाटा समूह, गूगल, वरुण बेवरेजेस, ईज माय ट्रिप, जनरल स्टील, पावर न्यूक्लियर समेत कई राष्ट्रीय और वैश्विक संस्थाओं के साथ कुल 14 महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए। इसके अलावा विभिन्न विभागों की ड्राफ्ट नीतियों पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये एमओयू केवल औपचारिक समझौते नहीं हैं, बल्कि झारखंड के भविष्य की मजबूत नींव हैं। उन्होंने कहा, “ये सिर्फ एग्रीमेंट नहीं, बल्कि हमारी उपलब्धियां हैं। ये केवल पॉलिसी नहीं, बल्कि झारखंड के विकास की नई संभावनाएं हैं।” उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सरकार शॉर्ट-टर्म योजनाओं के बजाय लॉन्ग-टर्म पार्टनरशिप पर काम कर रही है। इसलिए सभी परियोजनाओं को तय समय सीमा के भीतर धरातल पर उतारना सुनिश्चित किया जाए ताकि निवेश का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने आदिवासी समुदाय के आर्थिक सशक्तिकरण पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने जियाडा (JIADA) की औद्योगिक नीति में आदिवासी उद्यमियों को दी जा रही 25 प्रतिशत रियायत का उल्लेख करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि इसे बढ़ाकर 50 प्रतिशत तक किए जाने की संभावनाओं पर गंभीरता से विचार किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य की आत्मा उसके आदिवासी समाज में बसती है और विकास की मुख्यधारा में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने यह भी स्वीकार किया कि अतीत में प्रभावी संवाद की कमी के कारण झारखंड की वास्तविक क्षमता दुनिया के सामने पूरी तरह नहीं आ सकी। उन्होंने कहा कि अब सरकार निवेशकों, उद्योग जगत और वैश्विक संस्थाओं के साथ निरंतर संवाद बनाए रखेगी ताकि झारखंड निवेश और नवाचार का पसंदीदा गंतव्य बन सके। अपने संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कार्यक्रम में शामिल केंद्रीय मंत्रियों, उद्योग प्रतिनिधियों, तकनीकी विशेषज्ञों, निवेशकों और सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने ‘जोहार’ के साथ अपने संबोधन का समापन करते हुए सभी से झारखंड के विकास की इस यात्रा में सहभागी बनने का आह्वान किया।

    Tags:

    #hemant soren#jharkhand news#jharkhandnews#RANCHIHemant sorenindiaJHARKHANDjharkhandnewslatestnewspolitics
    Author

    Team Abua

    Follow Me
    Other Articles
    Previous

    National Stakeholders Consultation 2026 | Investing in ideas, innovation and Jharkhand’s Vision 2050

    Next

    भारी छूट का असर: राजधानी के बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, 20% से 50% तक के ऑफर ने बढ़ाई रौनक

    No Comment! Be the first one.

      Leave a Reply Cancel reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      Recent Posts

      • Navratangarh: The Lost Capital Hiding Centuries of Secrets ।। Journey Through Jharkhand ।। #history
        by abua news jharkhand
        October 11, 2026
      • Nostradamus Predictions
        विश्व युद्ध सहित 6 हज़ार से भी अधिक भविष्यवाणी करने वाले इस व्यक्ति की 2023 में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी को जानिये
        by abua news jharkhand
        September 20, 2022
      • jharkhand congress
        एकबार फिर राहुल गाँधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की समर्थन की राह पर झारखंड कांग्रेस
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022
      • sbi recruitment 2022
        SBI लाया बम्पर बहाली : 5000 से अधिक जूनियर एसोसिएट पदों के लिए जल्दी करें आवेदन
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022

      Search...

      Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

      • Facebook
      • X
      • Instagram
      • LinkedIn

      Latest Posts

      • Navratangarh: The Lost Capital Hiding Centuries of Secrets ।। Journey Through Jharkhand ।। #history
      • दुर्गा पूजा पंडालों को स्वच्छता और सुरक्षा पर मिलेगा पुरस्कार, 100 अंकों के 10 मानकों पर होगा मूल्यांकन
      • Amitabh Bachchan Greets Fans Outside Jalsa on His 84th Birthday #amitabh
      • दिल्ली-चेन्नई जा रही IndiGo फ्लाइट हैदराबाद डायवर्ट, पावर बैंक से धुआँ निकलने के बाद लिया फैसला
      • Durga Shaptashati Chapter 1: The Story of Madhu-Kaitabh Vadh ।। दुर्गा सप्तशती पाठ – अध्याय – 1

      Pages

      • About
      • Contact
      • Stories
      • Typography
      • Terms and conditions

      Contact

      Phone

      +91 91556 65558

      Email

      abjnewsbhrjhk@gmail.com

      Location

      Latma, Ranchi, India, 834003

      Copyright 2026 — Abua News Jharkhand. All rights reserved. Abua Media LLP