रांची: राजधानी रांची में इन दिनों ब्रांडेड कपड़ों की सीजन एंड सेल ने खरीदारी का माहौल बना दिया है। शहर के प्रमुख बाजारों और शॉपिंग मॉल में सुबह से देर शाम तक ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। 20 प्रतिशत से लेकर 50 प्रतिशत तक की छूट मिलने के कारण लोग परिवार के साथ खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। सबसे ज्यादा संख्या महिलाओं और युवाओं की देखी जा रही है।

अपर बाजार, मेन रोड, लालपुर, डोरंडा, हिनू, रातू रोड सहित शहर के प्रमुख शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और मॉल ग्राहकों से गुलजार हैं। दुकानदारों का कहना है कि मॉनसून और आने वाले फेस्टिव सीजन को देखते हुए पुराने स्टॉक को खत्म कर नए कलेक्शन के लिए जगह बनाने के उद्देश्य से यह विशेष सेल शुरू की गई है।
प्रमुख ब्रांड्स दे रहे हैं आकर्षक ऑफर
शहर के विभिन्न ब्रांडेड शोरूम में ग्राहकों को कई तरह के डिस्काउंट और कॉम्बो ऑफर दिए जा रहे हैं।
- Jack & Jones: Buy 1 पर 30% छूट, Buy 2 पर 40%, Buy 3 पर 50% तक छूट।
- US Polo: Buy 2 Get 1 और Buy 3 Get 2 ऑफर।
- Levi’s: तीन उत्पादों की खरीद पर 50% तक छूट।
- Pepe Jeans: फ्लैट 40% तक की छूट।
- Being Human: Buy 1 पर 40%, Buy 2 पर 50% तक छूट।
- Blackberry: Buy 1 पर 30%, Buy 2 और Buy 3 पर 40%, Buy 4 पर 50% तक छूट।
- Louis Philippe: Buy 1 पर 20%, Buy 2 पर 30%, Buy 3 पर 40% तक छूट।
- Van Heusen: Buy 1 पर 20%, Buy 2 पर 30%, Buy 3 पर 40% तक छूट।
- Raymond: Buy 1 पर 20%, Buy 2 पर 30%, Buy 3 पर 40% तक छूट।
- Park Avenue: Buy 1 पर 20%, Buy 2 पर 30%, Buy 3 पर 40% तक छूट।
- Mufti: Buy 2 Get 2 और Buy 1 पर 25% तक छूट।
- Spykar: Buy 1 पर 30%, Buy 2 पर 40%, Buy 4 पर 50% तक छूट।
- Killer: Buy 1 पर 30%, Buy 2 पर 40%, Buy 3 पर 50% तक छूट।
- Sea Club: 50% तक की छूट।
- Turtle: Buy 1 पर 30%, Buy 2 पर 40% तक छूट।
इसके अलावा कई अन्य ब्रांड भी फ्लैट डिस्काउंट, Buy One Get One, Buy Two Get One और विशेष कॉम्बो ऑफर देकर ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं।
ग्राहकों में खरीदारी का उत्साह
खरीदारी करने पहुंची पूजा कुमारी ने बताया कि सामान्य दिनों की तुलना में ब्रांडेड कपड़े काफी कम कीमत पर मिल रहे हैं। ऐसे में पूरे परिवार के लिए खरीदारी करने का यह सबसे अच्छा समय है। वहीं ग्राहक आदित्य सिंह ने कहा कि स्टोर ऑफर के साथ बैंक कार्ड पर अतिरिक्त छूट भी मिल रही है, जिससे अच्छी बचत हो रही है। इसी वजह से जरूरत के साथ कुछ अतिरिक्त खरीदारी भी कर ली।
30 से 40 प्रतिशत बढ़ी बिक्री
शहर के एक ब्रांडेड शोरूम संचालक ने बताया कि सेल शुरू होने के बाद ग्राहकों की संख्या में 30 से 40 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। पहले जहां ग्राहक एक परिधान खरीदते थे, वहीं अब आकर्षक ऑफर का लाभ उठाकर दो से तीन परिधान खरीद रहे हैं। एक अन्य व्यापारी के अनुसार नया स्टॉक आने से पहले कंपनियां बड़े डिस्काउंट दे रही हैं, जिसका सीधा फायदा ग्राहकों को मिल रहा है और बिक्री में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की जा रही है।
फेस्टिव सीजन से पहले बाजार में बढ़ी रौनक
व्यापारियों का मानना है कि आने वाले त्योहारों को देखते हुए यह सेल ग्राहकों के लिए सुनहरा अवसर है। आकर्षक ऑफर और कॉम्बो डील्स के कारण राजधानी के बाजारों में रौनक लौट आई है और आने वाले दिनों में ग्राहकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।

