डीजल खरीद पर लगी 200 लीटर की सीमा खत्म, 1 जुलाई से सभी ग्राहकों को बड़ी राहत

0
253
Share This Post

No More Diesel Purchase Limit: Government Eases Fuel Sale Restrictions

सरकार ने पेट्रोल-डीजल बिक्री पर लगी सभी पाबंदियां हटाईं, अब व्यावसायिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं को भी नहीं रहेगी सीमा।

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति में सुधार को देखते हुए डीजल खरीद पर लगी 200 लीटर प्रतिदिन की सीमा को समाप्त करने का फैसला किया है। यह नया आदेश 1 जुलाई से लागू हो गया है।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, 12 जून को जारी उस अस्थायी आदेश को वापस ले लिया गया है, जिसके तहत प्रत्येक वाहन को एक दिन में अधिकतम 200 लीटर डीजल ही बेचा जा सकता था।

सरकार का कहना है कि देश में पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता अब सामान्य हो चुकी है। इसी कारण व्यावसायिक और औद्योगिक ग्राहकों पर लगाई गई बिक्री संबंधी सभी पाबंदियां हटा दी गई हैं।

इस फैसले से परिवहन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र को राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि अब उन्हें डीजल खरीद के लिए दैनिक सीमा का सामना नहीं करना पड़ेगा।

#Diesel #FuelUpdate #PetrolDiesel #BreakingNews #IndiaNews #AbuaNewsJharkhand

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here