
हिनू में HDFC बैंक के ऊपर लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की टीम
आग की लपटें उठती देख इलाके में मची अफरा-तफरी, आग लगने की वजह और नुकसान का अभी पता नहीं

रांची। राजधानी रांची के हिनू इलाके में सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब HDFC बैंक के ऊपर अचानक आग लग गई। बैंक के ऊपर से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड
घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर बुलाया गया। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। आग को बुझाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।
आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं
फिलहाल आग किस वजह से लगी, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, इस घटना में कितना नुकसान हुआ है, इसका भी अभी आकलन नहीं हो पाया है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान और घटना के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।




