JSSC ने अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, आवेदन पूरा करने का मिला एक और मौका

0
58
Share This Post

फीस जमा कर चुके लेकिन आवेदन सबमिट नहीं कर पाए अभ्यर्थी अब 27 जुलाई तक फॉर्म जमा, दस्तावेज अपलोड और डाउनलोड कर सकेंगे।

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड तकनीकी/विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। आयोग ने ऐसे उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए एक और अवसर प्रदान किया है, जो परीक्षा शुल्क जमा करने के बावजूद अपना आवेदन पत्र अंतिम रूप से सबमिट नहीं कर सके थे।

आयोग के अनुसार, यह सुविधा केवल उन्हीं अभ्यर्थियों के लिए होगी, जिन्होंने 23 जुलाई की मध्यरात्रि तक परीक्षा शुल्क का भुगतान कर दिया था, लेकिन किसी कारणवश आवेदन पत्र जमा नहीं कर पाए।

ऐसे अभ्यर्थी अब 27 जुलाई की मध्यरात्रि तक अपना आवेदन पत्र ऑनलाइन सबमिट कर सकेंगे। इसी अवधि में वे आवश्यक प्रमाण-पत्र अपलोड करने के साथ-साथ आवेदन पत्र डाउनलोड भी कर सकते हैं।

JSSC ने स्पष्ट किया है कि इस अतिरिक्त समय-सीमा के बाद त्रुटि सुधार (Correction Window) का अलग से कोई अवसर नहीं दिया जाएगा। इसलिए उम्मीदवार आवेदन जमा करने से पहले सभी जानकारी और दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच कर लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here