Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk

Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • LinkedIn

Recent Posts

  • Jharkhand Chief Secretary Avinash Kumar Inaugurates JESOWA Diwali Mela 2026 in Ranchi.JESOWA Diwali Mela 2026
    मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने किया जेसोवा दीपावली मेले का उद्घाटन, विशेष बच्चों को भी मिली सहायता
    by Team Abua
    October 29, 2026
  • Indian Railways Station Master Recruitment 2026 for 1265 Posts.Railway Station Master Recruitment 2026
    भारतीय रेलवे में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, स्टेशन मास्टर के 1,265 पदों पर भर्ती!
    by Team Abua
    October 29, 2026
  • Jharkhand Finance Minister Radhakrishna Kishore during the IRIS system agreement signing ceremony.IRIS System in Jharkhand
    झारखंड में राजस्व संग्रहण को मिलेगी नई ताकत, छह माह में विकसित होगी IRIS प्रणाली
    by Team Abua
    October 29, 2026
  • Minister Yogendra Prasad reviews drinking water projects with officials at Giridih Collectorate in Jharkhand.Drinking Water Projects in Jharkhand
    पेयजल योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, संवेदकों और अधिकारियों पर होगी सख्त कार्रवाई: मंत्री योगेंद्र प्रसाद
    by Team Abua
    October 29, 2026
  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk
Buy Now
Close

Search

Jharkhand

IAS Pooja Singhal: पूजा सिंघल की बढ़ी मुश्किलें, ED ने केस चलाने की मांग को लेकर राज्य सरकार को लिखा पत्र

By abua news jharkhand
January 30, 2025 3 Min Read
0
Share This Post

झारखंड की चर्चित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल की मुश्किलें फिर बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके खिलाफ केस चलाने की मांग की है। बता दें कि पूजा सिंघल खूंटी में मनरेगा घोटाले को लेकर चर्चा में हैं। वह इस मामले में जेल में भी रहीं। जमानत मिलने के बाद राज्य सरकार ने उन्हें फिर से बहाल कर दिया था।

रांची। मनरेगा घोटाला मामले की आरोपित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल (IAS Pooja Singhal) के विरुद्ध ईडी ने राज्य सरकार से अभियोजन चलाने की स्वीकृति मांगी है। इसके लिए ईडी ने राज्य सरकार से पत्राचार किया है।

ईडी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा -218 का हवाला देते हुए यह अनुमति मांगी है। इसमें किसी भी लोकसेवक के विरुद्ध अभियोजन चलाने के लिए ईडी को राज्य सरकार से अनुमति अनिवार्य है। वर्तमान में पूजा सिंघल निलंबन मुक्त होकर पदस्थापन का इंतजार कर रही हैं।

पूजा सिंघल की याचिका

इधर, पूजा सिंघल ने इसी मामले में हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। उन्होंने न्यायालय को बताया था कि उनके विरुद्ध ईडी को राज्य सरकार से अभियोजन स्वीकृति नहीं मिली है, इसलिए उनके विरुद्ध दर्ज मामले को निरस्त किया जाए।

उनकी ओर से अदालत को बताया गया कि किसी भी सरकारी अधिकारी के विरुद्ध आपराधिक केस चलाने के लिए अभियोजन स्वीकृति अनिवार्य है, लेकिन ईडी ने ऐसा नहीं किया। पूजा सिंघल की याचिका पर तीन जनवरी को हाई कोर्ट में सुनवाई हुई थी। सुनवाई के बाद अदालत ने ईडी से जवाब मांगा था, जिसमें जल्द ही सुनवाई होनी है।

पूजा सिंघल पर आरोप है कि फरवरी 2009 से जुलाई 2010 के बीच खूंटी की डीसी रहते हुए उन्होंने बिना काम हुए मनरेगा मामले में 18 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया था। निगरानी ने 2011 में इस मामले में पहली प्राथमिकी दो अभियंताओं पर दर्ज की थी। इसी मामले में ईडी ने अनुसंधान के दौरान पूजा सिंघल की भूमिका को उजागर किया था।

11 मई 2022 को गिरफ्तार हुईं थीं पूजा सिंघल, 28 महीने रहीं जेल में

मनरेगा घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत अनुसंधान के दौरान ईडी ने तत्कालीन खान एवं भूतत्व विभाग की सचिव पूजा सिंघल को 11 मई 2022 को गिरफ्तार किया था। राज्य सरकार ने अगले ही दिन उन्हें निलंबित कर दिया था। इससे पहले छह मई 2022 को पूजा सिंघल के चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमन कुमार के पास से ईडी ने 19.76 करोड़ रुपये नकदी की बरामदगी की थी।

करीब 28 महीने की जेल के बाद वह सात दिसंबर 2024 को जमानत पर बाहर निकलीं थीं। ईडी ने इस केस में पूजा सिंघल से जुड़ी 82.77 करोड़ रुपये मूल्य की चार अचल संपत्तियां जब्त की थी। इनमें रांची के बरियातू रोड स्थित पल्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, पल्स डायग्नोस्टिक एंड इमेजिंग सेंटर व दो भूखंड शामिल थे।

ईडी ने इस मामले में पूजा सिंघल के अलावा उनके पति अभिषेक झा, चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमन कुमार, खूंटी जिला परिषद के तत्कालीन कनीय अभियंता राम विनोद प्रसाद सिन्हा, तत्कालीन सहायक अभियंता राजेंद्र जैन, तत्कालीन कार्यपालक अभियंता जय किशोर चौधरी, खूंटी विशेष प्रमंडल के तत्कालीन कार्यपालक अभियंता शशि प्रकाश के विरुद्ध चार्जशीट कर चुकी है।

ईडी ने चार्जशीट में न्यायालय को बताया है कि चतरा, खूंटी व पलामू में डीसी के रूप में कार्यरत रहने के दौरान पूजा सिंघल के खाते में उनके वेतन से 1.43 करोड़ रुपये अधिक थे।

    Tags:

    #jharkhand newsHemant sorenIAS Pooja SinghaljharkhandnewsPooja Singhal
    Author

    abua news jharkhand

    Follow Me
    Other Articles
    Previous

    हेमंत कैबिनेट का फैसला, झारखंड में अब इस कार्य पर लगेगा 18 प्रतिशत जीएसटी, 6 प्रस्तावों पर लगी मुहर – JHARKHAND CABINET MEETING

    Next

    स्पेस स्टेशन पर 237 दिनों से फंसी हैं सुनीता विलियम्स, चलना तक भूलीं, कहा- याद करना पड़ रहा है कि चलना कैसे है?

    No Comment! Be the first one.

      Leave a Reply Cancel reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      Recent Posts

      • Jharkhand Chief Secretary Avinash Kumar Inaugurates JESOWA Diwali Mela 2026 in Ranchi.JESOWA Diwali Mela 2026
        मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने किया जेसोवा दीपावली मेले का उद्घाटन, विशेष बच्चों को भी मिली सहायता
        by Team Abua
        October 29, 2026
      • Nostradamus Predictions
        विश्व युद्ध सहित 6 हज़ार से भी अधिक भविष्यवाणी करने वाले इस व्यक्ति की 2023 में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी को जानिये
        by abua news jharkhand
        September 20, 2022
      • jharkhand congress
        एकबार फिर राहुल गाँधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की समर्थन की राह पर झारखंड कांग्रेस
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022
      • sbi recruitment 2022
        SBI लाया बम्पर बहाली : 5000 से अधिक जूनियर एसोसिएट पदों के लिए जल्दी करें आवेदन
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022

      Search...

      Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

      • Facebook
      • X
      • Instagram
      • LinkedIn

      Latest Posts

      • मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने किया जेसोवा दीपावली मेले का उद्घाटन, विशेष बच्चों को भी मिली सहायता
      • भारतीय रेलवे में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, स्टेशन मास्टर के 1,265 पदों पर भर्ती!
      • झारखंड में राजस्व संग्रहण को मिलेगी नई ताकत, छह माह में विकसित होगी IRIS प्रणाली
      • पेयजल योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, संवेदकों और अधिकारियों पर होगी सख्त कार्रवाई: मंत्री योगेंद्र प्रसाद
      • झारखंड में 13 हजार से अधिक नल जल मित्रों को मिलेगा रोजगार, हर पंचायत में होगा तीन का चयन

      Pages

      • About
      • Contact
      • Stories
      • Typography
      • Terms and conditions

      Contact

      Phone

      +91 91556 65558

      Email

      abjnewsbhrjhk@gmail.com

      Location

      Latma, Ranchi, India, 834003

      Copyright 2026 — Abua News Jharkhand. All rights reserved. Abua Media LLP