
CM हेमंत सोरेन से संथाल समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, दो बड़े धार्मिक सम्मेलनों में शामिल होने का दिया न्योता

रांची 24 अक्टूबर 2026। अबूआ न्यूज़ झारखंड
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मरांग बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ एवं संथाल समाज के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 4 एवं 5 नवंबर 2026 को गिरिडीह जिले के मधुबन में आयोजित होने वाले मरांग बुरु धर्मगाढ़ महा सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया।
ललपनिया में अंतरराष्ट्रीय संथाल सम्मेलन का होगा आयोजन
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को 22 से 24 नवंबर 2026 तक बोकारो जिले के ललपनिया में आयोजित होने वाले 26वें अंतरराष्ट्रीय संथाल सामाजिक-सारना धर्म सम्मेलन (26th International Santal Socio-Sarna Religion Conference) में भी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का निमंत्रण दिया।
इन दोनों आयोजनों के माध्यम से संथाल समाज की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े विषयों पर चर्चा और समाज की एकजुटता को बढ़ावा देने का अवसर मिलेगा।




