Top 5 This Week

Related Posts

CBSE छात्रों को बड़ी राहत: स्कैन कॉपी आवेदन की तारीख बढ़ी, फीस भी घटी, पोर्टल गड़बड़ी के बाद बोर्ड का बड़ा फैसला

Share This Post

CBSE Gives Big Relief to Class 12 Students: Deadline Extended, Fees Reduced After Portal Glitch

नई दिल्ली: Central Board of Secondary Education ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के छात्रों को बड़ी राहत देते हुए स्कैन कॉपी प्राप्त करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। बोर्ड की वेबसाइट पर तकनीकी दिक्कतों के कारण छात्रों को आवेदन में परेशानी हो रही थी, जिसके बाद CBSE ने यह अहम फैसला लिया।

CBSE द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार, पहले स्कैन कॉपी प्राप्त करने की अंतिम तिथि 22 मई 2026 थी, जिसे अब बढ़ाकर 23 मई 2026 कर दिया गया है। बोर्ड ने कहा कि तकनीकी समस्या की वजह से कई छात्र समय पर आवेदन नहीं कर पा रहे थे।

CBSE परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने जानकारी दी कि वेबसाइट में आई तकनीकी गड़बड़ी को ठीक करने के लिए विशेषज्ञों की टीम लगातार काम कर रही है और पोर्टल को दोपहर 2 बजे तक फिर से सुचारु रूप से चालू करने की कोशिश की गई।

बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों से धैर्य बनाए रखने और पोर्टल चालू होने के बाद आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।

फीस में भी बड़ी कटौती

CBSE ने छात्रों को राहत देते हुए पोस्ट रिजल्ट सुविधाओं की फीस भी कम कर दी है।

📌 स्कैन कॉपी फीस
पहले: ₹700 प्रति विषय
अब: ₹100 प्रति विषय

📌 वेरिफिकेशन फीस
पहले: ₹500
अब: ₹100

📌 री-इवैल्यूएशन फीस
पहले: ₹100 प्रति प्रश्न
अब: ₹25 प्रति प्रश्न

बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि अगर री-इवैल्यूएशन के बाद छात्र के अंक बढ़ते हैं, तो फीस वापस कर दी जाएगी।

आगे की प्रक्रिया

CBSE के अनुसार:

  • स्कैन कॉपी प्राप्त करने की प्रक्रिया: 19 मई से 23 मई 2026 तक
  • वेरिफिकेशन ऑफ इश्यूज़: 26 मई से 29 मई 2026 तक
  • री-इवैल्यूएशन: 26 मई से 29 मई 2026 तक

बोर्ड ने कहा कि जो छात्र अपनी उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी सिर्फ रिकॉर्ड या आर्काइव उद्देश्य से लेना चाहते हैं, उन्हें वर्तमान री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अवसर दिया जाएगा।

CBSE ने स्कूलों से भी कहा है कि वे इस सूचना को छात्रों और अभिभावकों तक जल्द से जल्द पहुंचाएं ताकि कोई भी छात्र पोस्ट रिजल्ट सुविधाओं से वंचित न रह जाए।

Popular Articles